Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs UAE, Asia cup 2025: पाकिस्तान फजीहत ही करवाएगा, Boycott करके भी होगा टूर्नामेंट से बाहर; यूएई की लगेगी लॉटरी

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 01:13 PM (IST)

    Pakistan boycotts Asia Cup 2025 पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एशिया कप 2025 में आखिरी ग्रुप स्टेज मैच यूएई के खिलाफ 17 सितंबर को खेला जाना है लेकिन पीसीबी ...और पढ़ें

    PAK vs UAE: अगर पाकिस्तान ने Boycott किया तो क्या होगा?
    PAK vs UAE: अगर पाकिस्तान ने Boycott किया तो क्या होगा?

    HighLights

    1. आईसीसी ने पीसीबी की डिमांड को किया खारिज
    2. मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की पीसीबी ने मांग की थी
    3. पीसीबी ने कहा था आईसीसी ने मांग नहीं पूरी की तो वह एशिया कप का बॉयकॉट करेंगे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय खिलाड़ियों के एशिया कप 2025 के छठे मैच में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ न मिलाने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इस मामले पर पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट में रेफरी पैनल से हटाने की मांग आईसीसी से की थी, लेकिन आईसीसी ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया है।

    ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान ग्रुप-स्टेज में अपना आखिरी मैच यूएई (Pakistan vs UAE) के खिलाफ खेलेगा या नहीं? 

    ऐसा इसलिए सवाल किया जा रहा है, क्योंकि पीसीबी ने मैच रेफरी को हटाने की मांग करते हुए ये कहा था कि अगर आईसीसी उनकी शर्त नहीं मानता तो वह एशिया कप का बॉयकॉट करेंगे और अपना अगला मैच यूएई के खिलाफ नहीं खेलेंगे। अब अगर सही में पाकिस्तान की टीम ऐसा करती है तो फिर क्या होगा?

    अगर PAK ने Boycott किया तो क्या होगा?

    दरअसल, पाकिस्तान की टीम अगर यूएई (PAK vs UAE) के खिलाफ मैच नहीं खेलती है और अपने बॉयकॉट के फैसले पर ही रहती है तो इससे उनको सबसे बड़ा घाटा होगा, क्योंकि वह ऐसा करने से सीधा एशिया कप 2025 से बाहर हो जाएगी।

    वहीं, यूएई की टीम को पाकिस्तान के बॉयकॉट करने और मैच न खेलने से तगड़ा फायदा होगा। यूएई के खात में फिर 4 अंक हो जाएंगे और वह सुपर-4 में क्वालीफाई कर लेगी।

    पाकिस्तान के बॉयकॉट करने से यूएई की टीम भारत के बाद सुपर-4 में जगह बनाने वाली टीम बन जाएगी।

    PAK और UAE का क्या हाल?

    पाकिस्तान और यूएई (Pakistan UAE) दोनों ही टीमें एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए का हिस्सा है। दोनों ही टीमों ने अपने दो मैच खेले है और एक-एक मैच में जीत हासिल की है। बेहतर नेट रन रेट (+1.649) की वजह से पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है, जबकि यूएई की टीम का नेट रन रेट (-2.030) है और उसके खाते में दो अंक है। 

    खबरें और भी

    वहीं, ग्रुप-ए में से भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि ओमान की टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है।

    यह भी पढ़ें- PCB को झटका, ICC ने खारिज की मैच रेफरी को हटाने की मांग; अब क्या करेगा पाकिस्तान?

    यह भी पढ़ें- PAK Boycott Asia Cup: बिना बॉयकॉट भी पाकिस्तान का बोरिया-बिस्तर पैक! आसानी से समझें कैसे