Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan Boycott India Match Highlights: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 09:57 PM (IST)

    ICC vs PCB T20 World Cup 2026 : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने ये नि ...और पढ़ें

    Pakistan Boycott India Match Highlights: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार

    Pakistan Boycott India Match Highlights: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Forfeit India T20 World Cup Match Highlights: टी-20 विश्व कप से पहले जबरदस्त ड्रॉमा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान सरकार ने ये घोषणा की कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। हालांकि टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

    पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप स्टेज का मैच भारत के खिलाफ खेलना था। ये फैसला पाकिस्तानी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद लिया है। हालांकि, इसको लेकर अब कुछ भी स्पष्ट नहीं है लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सरकार के आदेश का पालन करेगी