Pakistan Playing 11: भारत के खिलाफ बड़े बदलाव के साथ उतरेगी पाकिस्तान! तुरुप के इक्के को मिल सकता मौका
Pakistan Playing 11 एशिया कप 2025 की शुरुआत भले ही मंगलवार से हो चुकी है पर फैंस को जिस मुकाबले का इंतजार था उसका समय अब आ गया है। 14 सितंबर रविवार को ...और पढ़ें

HighLights
- दुबई में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर
- रविवार को खेला जाएगा यह मुकाबला
- दोनों टीमों ने जीता अपना पहला मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की शुरुआत भले ही मंगलवार से हो चुकी है पर फैंस को जिस मुकाबले का इंतजार था, उसका समय अब आ गया है। 14 सितंबर, रविवार को दुनिया की नंबर 1 टी20 इंटरनेशनल टीम भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 7:30 बजे होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज ग्रुप ए मैच के लिए पाकिस्तान टीम किस प्लेइंग 11 का साथ उतर सकती है, आइए जानते हैं।
ओमान को हराया था
पाकिस्तान ने शुक्रवार को खेले गए अपने पहले मैच में ओमान को 93 रन से हराया था। पाकिस्तान ने भले ही अपना पहला मैच जीता हो पर, भारत के खिलाफ टीम मैनेजमेंट एक बदलाव कर सकता है। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट हारिस रऊफ को टीम में जगह दे सकता है।
रऊफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तान गेंदबाज हैं। पिछले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में रऊफ बेंच पर बैठ रहे हैं। टीम मैनेजमेंट ने दो विशेषज्ञ स्पिनरों अबरार अहमद और सूफियान मुकीम और दो ऑलराउंडरों मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ को मौका दिया।
खबरें और भी
इन चारों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। हालांकि, भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान को हारिस के अनुभव और तेज गेंदबाजी की जरूरत पड़ सकती है। अगर रऊफ की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है, तो अबरार या सूफियान में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। एक और संभावना यह भी है कि रऊफ शाहीन शाह अफरीदी की जगह ले सकते हैं।
शाहीन रहे हैं फीके
मौजूदा 2025-26 सीजन में शाहीन सात मैचों में केवल सात विकेट ही ले पाए हैं। तेज गेंदबाज हसन अली पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्हें भी एक मैच खेलने का मौका मिल सकता है। अपने आखिरी टी20I मैच में हसन ने यूएई के तीन बल्लेबाजों को आउट किया था।
बल्लेबाजी में पाकिस्तानी फैंस को सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा से काफी उम्मीदें होंगी। एशिया कप 2025 के पाकिस्तान के पहले मैच में ओमान के खिलाफ अयूब और आगा दोनों का खाता नहीं खुला था। विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने 43 गेंदों में 66 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान और हसन नवाज की कोशिश भी बड़े स्कोर पर होगी।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: रण भूमि हो या रन भूमि! भारत से मुंह की खाता है पाकिस्तान, 18 साल से है टीम इंडिया का दबदबा