पाकिस्तान कर रहा है 'बायकॉट' का ड्रामा, बाद में पक्का लेगा यू-टर्न; सामने आई अंदर की खबर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के अपने फैसले पर यू-टर्न ले सकता है। यह कदम बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों स ...और पढ़ें
-1770127102031_m.webp)
पीसीबी के चेयरमैन हैं मोहसिन नकवी
HighLights
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को लेकर ले सकता है यू-टर्न
पाकिस्तानी सरकार ने सुनाया है भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला
आईसीसी ने बहिष्कार पर गंभीर परिणामों की चेतावनी दी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में न उतरने के फैसले पर यू-टर्न ले सकता है। ये फैसला वह मैच से कुछ दिन पहले लेगा। दरअसल, इसके पीछे की वजह बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव हैं और इसी को लेकर पाकिस्तान इस समय ड्रामा कर रहा है जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी भी शामिल हैं जो पाकिस्तानी सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं।
पाकिस्तानी सरकार ने रविवार को कहा था कि उसने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन साथ ही निर्देश दिए हैं कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरे। इससे पहले पीसीबी की तरफ से टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की बात कही जा रही थी। पीसीबी का ये रुख बांग्लादेश का समर्थन करने को लेकर था जिसे आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है।
12 फरवरी के बाद यू-टर्न
पाकिस्तानी सरकार ने तो इस मामले में जवाब दे दिया, लेकिन पीसीबी ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और वह 12 फरवरी के बाद इस सरकार के फैसले के खिलाफ जा सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव हैं और इसके बाद नकवी यू-टर्न मार सकते हैं। पाकिस्तान के पास फैसले लेने को दो दिन 13 और 14 फरवरी होंगे।
पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "नकवी एक खेल प्रशासक से ज्यादा राजनेता हैं। उन्हें रत्तीभर भी राष्ट्रीय टीम की चिंता नहीं है। वह इससे अपना फायदा निकालना चाहते हैं और एक बार 12 फरवरी को चुनाव हो गए तो वह पलट जाएंगे।"
खबरें और भी
आईसीसी ने दी धमकी
पाकिस्तानी सरकार के बयान जारी करने के बाद आईसीसी ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उसने कहा है कि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला खेल भावना के खिलाफ है और अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। पहले भी जब पीसीबी ने टूर्नामेंट बायकॉट करने की धमकियां दी थी तब भी आईसीसी ने उसे चेतावनी दी थी कि ऐसा करने पर उसे विश्व क्रिकेट से अलग-थलग किया जा सकता है।