IPL छोड़ा तो मिलेंगे 113 करोड़ रुपये? Pat Cummins पर किसने लगाई ये मेगा डील?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को 2029 तक राष्ट्रीय टीम के लिए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 113 करोड़ रुपये से अधिक का एक लंबा अनुबंध देने की प ...और पढ़ें

पैट कमिंस को 113 करोड़ का ऑफर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pat Cummins 113 crore Deal: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एक लंबा कॉन्ट्रैक्ट दिया है, ताकि नेशनल टीम के लिए उनकी उपलब्धता पक्की हो सके।
2029 तक टेस्ट क्रिकेट ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। मौजूदा समय में कमिंस आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं, जहां उन्हें हर सीजन के लिए 18 करोड़ रुपये मिलते हैं।
पैट कमिंस को 113 करोड़ का ऑफर
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, यह डील तीन साल की होगी, जिसमें कमिंस को 113 करोड़ रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट का मुख्य उद्देश्य कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए उपलब्ध रखना है, खासकर टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए।
उनके साथी खिलाड़ी ट्रेविस हेड को भी इसी तरह का कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है। इस प्रस्तावित कॉन्ट्रैक्ट से 32 साल के SRH कप्तान की सालाना सैलरी में करीब $1 मिलियन यानी 8.50 करोड़ रुपयों का इजाफा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कमिंस अभी ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 15वें एथलीट हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ क्रिकेट जेम्स ऑलसॉप ने कहा कि टीम के बड़े खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वे बेहतर कॉन्ट्रैक्ट डिजर्व करते हैं।
उन्होंने कहा, “पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड जैसे मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों की दुनियाभर में काफी मांग है। ऐसे खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़े रखना हमारी बड़ी प्राथमिकता है।”
IPL 2026 में भी शानदार फॉर्म में कमिंस
इस समय कमिंस IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और टीम को 33 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
खबरें और भी
कप्तान कमिंस को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने कमाल के कुछ कैच पकड़े और टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की। दो विकेट उनको मिले। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने कूपर कोनोली की खूब तारीफ की।
हालांकि, 113 करोड़ रुपये की डील की बात है तो अभी तक हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस का इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- IPL में पाकिस्तान की साजिश! प्लेऑफ से पहले बाहर होंगे ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर? मच गया बवाल
यह भी पढ़ें- Pat Cummins Statement: 'हम डरकर नहीं खेलते...', PBKS को हराने के बाद कप्तान पैट कमिंस के तीखे तेवर