Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    David Warner की रिप्लेसमेंट के लिए इस बल्लेबाज से खिलवाड़ नहीं करेंगे Cummins, मिडिल ऑर्डर से नहीं होगा कोई समझौता

    By Jagran News Edited By: Geetika Sharma
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 03:54 PM (IST)

    पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने अपने 12 साल लंबे करियर को अलविदा कह दिया। अब ...और पढ़ें

    अब ऑस्ट्रेलिया के सामने ओपनर सेलेक्ट करने को लेकर बड़ा सवाल है। फोटो- एक्स
    अब ऑस्ट्रेलिया के सामने ओपनर सेलेक्ट करने को लेकर बड़ा सवाल है। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. डेविड वॉर्नर अपने टेस्ट करियर से संन्यास ले चुके हैं
    2. अब ऑस्ट्रेलिया के सामने ओपनर सेलेक्ट करने को लेकर बड़ा सवाल है
    3. ऐसे में कमिंस मिडिल ऑर्डर से खिलवाड नहीं करना चाहते

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pat Cummins on Steve Smith as opener to replace Warner:  पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने अपने 12 साल लंबे करियर को अलविदा कह दिया।

    ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ा सवाल-

    अब ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि उस्मान ख्वाजा Usman Khawaja के साथ पारी का आगाज कौन करेगा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने  कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ और मार्कस हैरिस बेहतरीन ऑप्शन हैं।

    चुनौती के लिए तैयार स्मिथ-

    ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस स्टीव स्मिथ Steve Smith से पारी की ओपनिंग करवाने के विचार से बिल्कुल भी सहमत नहीं है। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए कई मैचों में ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। इस बीच लाबुशेन ने कहा कि स्मिथ चुनौती का सामना करने के लिए उत्सुक हैं।

    ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: David Warner की दीवानगी तो देखिए! अंतिम पारी के बाद कंगारू ओपनर बल्लेबाज की मां ने लगाया गले, दोनों हुए भावुक

    ओपनिंग के तैयार स्मिथ-

    स्मिथ ने कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें ओपनर के लिए चुने तो वह इसके लिए तैयार हैं। अब ऐसे में कप्तान कमिंस इस बात से खुश नहीं हैं। एक खेल वेबसाइट से बात करते हुए कमिंस ने कहा कि वह नंबर 4 पर स्मिथ की बल्लेबाजी से काफी खुश हैं।

    खबरें और भी

    मिडिल ऑर्डर को नहीं छेड़ना चाहते कमिंस-

    ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने वह मिडिल ऑर्डर को खराब नहीं करना चाहते और इसमें स्मिथ का एक अहम रोल है। उन्होंने कहा कि लाबुशेन Marnus Labuschagne नंबर 3, स्मिथ नंबर 4, ट्रेविस हेड नंबर 5 और मिचेल मार्श नंबर 6 पर काफी अच्छा खेल रहे हैं। ऐसे में मैं इन्हें अपनी जगह से अलग नहीं करना चाहता। 

    वॉर्नर की जगह लेना मुश्किल-

    कमिंस Pat cummins ने कहा कि वॉर्नर की जगह लेना काफी मुश्किल होगा। ऐसे में हमें वॉर्नर की जगह इस बल्लेबाज को देनी होगी, जो रन बनाने की स्थिति में है। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में कुछ चीजें हैं, जो सच रहती हैं। आपको सामने वाली टीम पर दबाव बनाना होता है और स्कोरबोर्ड पर अच्छे रन लगाने होते हैं। 

    ये भी पढ़ें:- AUS VS PAK: Virat Kohli के नक्शेकदम पर चल रही पाकिस्तान टीम, कप्तान ने David Warner को दिया खास गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल