विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PBKS Team for IPL 2025: पंजाब किंग्‍स ने 119.65 करोड़ खर्च करके 25 खिलाड़‍ियों का बनाया स्‍क्‍वाड, जानें किसको कितने रुपये में खरीदा

Published: Sun, 24 Nov 2024 03:58 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2024 10:01 AM (IST)

पंजाब किंग्‍स ने जेद्दा में संपन्‍न आईपीएल 2025 नीलामी के जरिये अपना 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। फ्रेंचाइजी ...और पढ़ें

पंजाब किंग्स ने अभी तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीता है
पंजाब किंग्स ने अभी तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीता है

HighLights

  1. पंजाब किंग्‍स ने आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में 25 खिलाड़‍ियों का स्‍क्‍वाड बनाया
  2. पंजाब किंग्‍स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा
  3. पंजाब किंग्‍स ने आरटीएम के जरिये अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में पाया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्‍स ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए अपना 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। जेद्दा में संपन्‍न दो दिवसीय आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में पंजाब किंग्‍स ने स्‍टार खिलाड़‍ियों पर दिल खोलकर पैसा बहाया। आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में पंजाब किंग्‍स के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रहे, जिन्‍हें फ्रेंचाइजी ने 26.75 करोड़ रुपये में पाया।

इसके अलावा पंजाब किंग्‍स ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में आरटीएम के जरिये हासिल किया। युजवेंद्र चहल के लिए फ्रेंचाइजी ने खजाना खोला और 18 करोड़ रुपये में खरीदा। याद दिला दें कि पंजाब किंग्स (PBKS) ने केवल दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों शशांक सिंह (5.5 करोड़ रुपये) और युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़ रुपये) में रिटेन किया था।

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्‍स का स्‍क्‍वाड:

रिटेन किए गए खिलाड़ी

  • शशांक सिंह (5 करोड़)
  • प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)

नीलामी के पहले दिन खरीदे गए खिलाड़ी

अर्शदीप सिंह (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके-18 करोड़, आरटीएम), श्रेयस अय्यर (बेस प्राइस - 2 करोड़, बिके - 26.75 करोड़), युजवेंद्र चहल (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 18 करोड़), मार्कस स्‍टोइनिस (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 11 करोड़), ग्‍लेन मैक्‍सवेल (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 4.20 करोड़), नेहल वाधेरा (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 4.20 करोड़), हरप्रीत बरार - (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 1.50 करोड़), विष्‍णु विनोद - (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 95 लाख), वायशाक विजयकुमार (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 1.80 करोड़), यश ठाकुर (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 1.6 करोड़)।

दूसरे दिन खरीदे गए खिलाड़ी

मार्को यानसेन (बेस प्राइस 1.25 करोड़, बिके-7 करोड़), जोश इंग्लिस (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 2.60 करोड़), लोकी फर्ग्‍यूसन (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 2 करोड़), अजमतुल्‍लाह ओमरजई (बेस प्राइस- 1.5 करोड़, बिके- 2.40 करोड़), हरनूर सिंह (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), कुलदीप सेन (बेस प्राइस- 75 लाख, बिके- 80 लाख), प्रियांश आर्य (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 3.80 करोड़), आरोन हार्डी (बेस प्राइस- 1.25 करोड़, बिके- 1.25 करोड़), मुशीर खान (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), सूर्यांश हेगड़े (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), जेवियर बार्लेट (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 80 लाख), पायला अविनाश (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), प्रवीण दुबे (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख)

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2025 LIVE: अर्शदीप सिंह पर लगी पहली बोली, पंजाब किंग्स ने RTM यूज करते हुए 18 करोड़ में खरीदा

पहले खिताब की तलाश

साल 2007 में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खेल के टी-20 प्रारूप पर आधारित क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग बनाया। किंग्स इलेवन पंजाब के रूप में इस टीम ने आईपीएल में एंट्री मारी। 17 फरवरी 2021 को इंडियन प्रीमियर लीग से पहले किंग्स इलेवन पंजाब का नाम बदलकर पंजाब किंग्स कर दिया गया। फ्रेंचाइजी ने खिताब नहीं जीत पाने के लिए अपनी निराशा व्यक्त की और नाम बदलने के बाद उनसे नए सिरे से शुरुआत करने की उम्मीद जताई।

वर्ष लीग स्थिति अंतिम स्थिति

2008 8 में से 2 सेमीफाइनल

2009 8 में से 5वां लीग चरण

2010 8 में से 8वां लीग चरण

2011 10 में से 5वां लीग चरण

2012 9 में से 6वां लीग चरण

2013 9 में से 6वां लीग चरण

2014 8 में से 1 उपविजेता

2015 8 में से 8वां लीग चरण

2016 8 में से 8वां लीग चरण

2017 8 में से 5वां लीग चरण

2018 8 में से 7वां लीग चरण

2019 8 में से 6वां लीग चरण

2020 8 में से 6वां लीग चरण

2021 8 में से 6वां लीग चरण

2022 10 में से 6वां लीग चरण

2023 10 में से 8वां लीग चरण

2024 10 में से 9वां लीग चरण

यह भी पढ़ें- 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले Arshdeep Singh बने IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय प्लेयर, PBKS ने RTM का किया उपयोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।