पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका, हार्दिक और सूर्या दोनों बाहर; कौन थामेगा टीम की कमान?
पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। ...और पढ़ें

सूर्यकुमार यादव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या करते हुए दिखाई नहीं देंगे। हार्दिक चोट के कारण बाहर चल रहे हैं, जबकि सूर्या हाल ही में पिता बने हैं। हालांकि, वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कप्तानी करते हुए दिखे थे लेकिन पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अब तक धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं।
हार्दिक पहले ही चोटिल हैं और सूर्या ने भी टीम के साथ यात्रा नहीं की है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की कप्तानी किसी और खिलाड़ी को दी जा सकती है। इस भूमिका के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा का नाम सामने आ रहा है। इन दोनों खिलाड़ियों में से कोई एक पीबीकेएस के खिलाफ कप्तानी की भूमिका निभा सकता है।
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव बाहर
हार्दिक पिछले दो मैचों से बाहर हैं और उनकी जगह सूर्या ने टीम की कमान संभाली थी। पांड्या 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे और उसके बाद से मुकाबला नहीं खेल सके हैं। अब वे पंजाब के खिलाफ भी मैच में शिरकत नहीं करेंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक और सूर्या दोनों ही इस मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। यादव ने टीम के साथ यात्रा नहीं की है और वे धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं और ऐसे में वे इस मैच से बाहर रह सकते हैं।
क्या रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी?
रोहित शर्मा को भी इस सीजन हैमिस्ट्रिंग समस्या का सामना करना पड़ा था। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वापसी की थी और अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। हालांकि, वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं। ऐसे में उन्हें कप्तान नहीं दी सकती है।
खबरें और भी
बुमराह और तिलक कर सकते हैं कप्तानी
सूर्या और हार्दिक इस मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में बुमराह कप्तानी करने के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, तिलक वर्मा का नाम भी सामने आया है। अगर बुमराह कप्तानी नहीं करते हैं, तो तिलक टीम की अगुवाई कर सकते हैं। गौरतलब है कि मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। उनके लिए अपनी कमियों पर विचार और उन्हें दूर करने का मौका है ताकि अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।