Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान को मिला नया हेड कोच, विश्व विजेता कप्तान को सौंपी जिम्मेदारी; बांग्लादेश दौरे के लिए किया टीम का एलान

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 12:48 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान को अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करना है जहां उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए पीसीबी ने कोचिंग स्टाफ और टीम का एलान कर ...और पढ़ें

    पाकिस्तान को मिला नया कोच

    पाकिस्तान को मिला नया कोच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मई में बांग्लादेश दौरे के लिए अहम फैसला किया है। बोर्ड ने टेस्ट टीम के लिए नए हेड कोच का एलान किया है। साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यी टीम की घोषणा भी कर दी है।

    पीसीबी ने सरफराज अहमद को टीम का हेड को बनाया है। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा उनके कप्तान रहते ही पाकिस्तान ने साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जो उसका आखिरी आईसीसी खिताब है। उनके कोच रहते पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने एशिया कप भी जीता था।

    टीम का किया एलान

    इसके अलावा पीसीबी ने 16 सदस्यीय टीम का एलान भी किया है। टेस्ट टीम की कमान शान मसूद के हाथों में ही है। वहीं सेलेक्शन कमेटी ने चार अन्कैप्ड प्लेयर्स को टीम में चुना है। अब्दुल्लाह फजल, अमाद बट, अजान आवेस और मोहम्मद गाजी गोरी वो अनकैप्ड प्लेयर्स हैं जिन्हें टीम में जगह मिली है। टीम कराची में 27 अप्रैल को इकट्ठा होगी। ये कैम्प एक मई तक चलेगा। दो मई को टीम बांग्लादेश के लिए रवाना होगी।

    दोनों टीमों के बीच पहला मैच आठ से 12 मई के बीच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

    इन लोगों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    पीसीबी ने सरफराज के सहयोगी स्टाफ का भी एलान किया है। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर असद शफीक को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उमर गुल को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये स्टाफ बांग्लादेश दौरे के लिए ही नियुक्त किया गया है। देखना होगा कि इसके बाद इन सभी के कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाता है या नहीं।

    खबरें और भी

    टीम इस प्रकार है-: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्लाह फजल, अमाद बट, अजान अवेस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली अगा, सउद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी कप्तान ने टीम की सबसे बड़ी कमी को किया उजागर, बताया कैसे होता है खिलाड़ियों का चयन?

    यह भी पढ़ें- मोहम्‍मद रिजवान की टीम की लगातार छठी हार, मैक्‍सवेल बिना खाता खोले आउट; PSL का लो स्‍कोरिंग मैच नहीं जमा पाया रंग