Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 WC 2024 Final: बजरंगबली लगाएंगे 'रोहित सेना' की नैया पार! टीम इंडिया की जीत के लिए भगवान के दर पर क्रिकेट फैंस

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 09:42 AM (IST)

    भारतीय टीम बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में उतरेगी। मैच से पहले क्रिकेट फैंस भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। यूपी के ...और पढ़ें

    क्रिकेट फैंस ने की भारत की जीत की दुआ। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    क्रिकेट फैंस ने की भारत की जीत की दुआ। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    HighLights

    1. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच
    2. पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है साउथ अफ्रीका
    3. 10 साल बाद भारत टी20 वर्ल्ड कप का खेलेगा फाइनल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के बारबाडोस में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से मैच शुरू होगा। इस महामुकाबले से पहले भारतीय फैंस टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहे हैं। मंदिरों में भगवान से जीत की प्रार्थनाएं की जा रही हैं। फैंस भगवान की शरण में पहुंचे हैं।

    भारतीय टीम साल 2013 के बाद से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस बार रोहित ब्रिगेड इस सूखे को खत्म करना चाहेगी। हालांकि, इससे पहले साल 2023 में भारत को दो बार मौका मिला था, लेकिन दोनों ही बार भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हार थाई थी। दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने मात दी। इस बार ऐसा न हो इसके लिए फैंस भगवान की शरण में पहुंचे हैं।

    संगम पहुंचे फैंस ने की प्रार्थना

    यूपी के प्रयागराज जिले में क्रिकेट फैंस संगम पहुंचे और वहां भारत की जीत की प्रार्थना की। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। संगम किनारे पहुंच क्रिकेट फैंस ने हाथ में तिरंगा लेकर और विराट-रोहित की तस्वीरों को भगवान के चरणों में रखकर पूजा की। सभी ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत और आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की दुआ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढे़ं- SA vs IND Final 2024: अर्शदीप सिंह से लेकर तबरेज शम्सी तक, इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर

    इतिहास रचना चाहेंगी दोनों टीम

    बता दें कि साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचा है। साउथ अफ्रीका पूरी कोशिश करेगा कि वह पहली बार में ही इतिहास रच सके। टीम ने अभी तक लगातार आठ मुकाबले जीते हैं। वहीं, भारत 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम भी चाहेगी की वह दोबारा टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- 'एक साल में तीन ICC फाइनल...' अपने आखिरी मैच से पहले Rahul Dravid ने कही मन की बात, खिलाड़ियों को दिया खास संदेश