यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाड़ी में पेट्रोल भर रहे थे पृथ्वी शॉ, युजवेंद्र चहल ने पकड़ लिया और फिर कर दिया फोटो वायरल
भारत के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लैंड में हैं और वहां वनडे कप खेल रहे हैं। क्रिकेट से इतर दोनों मस्ती भी खूब कर रहे ह ...और पढ़ें

HighLights
- युजवेंद्र चहल ने कर दी पृथ्वी शॉ की फोटो वायरल
- चहल और शॉ इस समय इंग्लैंड में वनडे कप में हिस्सा ले रहे हैं
- दोनों ने ही अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इस समय इंग्लैंड में हैं। शॉ वहां वनडे कप में हिस्सा ले रहे हैं। इसी टूर्नामेंट में युजवेंद्र चहल भी खेल रहे हैं। दोनों नॉर्थैम्पटनशर के लिए खेल रहे हैं। ये दोनों इंग्लैंड में खेलने के साथ मस्ती भी कर रहे हैं। दोनों की ये मस्ती इंस्टाग्राम पर भी दिखाई दे रही है।
दरअसल, चहल ने शॉ को पेट्रोल पंप पर पकड़ लिया और फिर उनका फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये मामला तब का है जब ये दोनों क्रिकेट से दूर मस्ती कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw ने फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा, तूफानी पारी खेल गेंदबाजों के उड़ाए होश, क्या गौतम गंभीर देंगे मौका?
पेट्रोल पंप पर पकड़े गए शॉ
दरअसल, शॉ पेट्रोल पंप पर थे और गाड़ी में खुद पेट्रोल भर रहे थे। तभी चहल ने उनको कैमरे में कैद कर लिया। चहल ने फिर उनका फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। शॉ ने जब ये फोटो देखा तो इस पर कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने हताशा में लिखा, "अरे यार"
शॉ और चहल ने हाल ही में मैनचेस्टर युनाइटेड के मैदान पर फुटबॉल मैच देखा था। इस मैच में मैनचेस्टर ने फुलहम को 1-0 से मात दी।

शॉ का चला बल्ला
शॉ वनडे कप-2024 में शानदार फॉर्म में हैं। वह इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आठ पारियों में 42.87 की औसत से 343 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं जिसमें से एक मैच में वह तीन रनों से शतक से चूक गए थे। वह 97 रन बनाकर आउट हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw का इंग्लैंड में गरजा बल्ला, सिर्फ 33 गेंदों में जड़ दिया धुआंधार अर्धशतक