Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12 चौके, 3 छक्के और 200.59 की स्ट्राइक रेट... पृथ्वी शॉ ने गेंदबाजों का बनाया कचूमर, टीम इंडिया में वापसी की भरी हुंकार

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 08:16 PM (IST)

    लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने मुंबई टी20 लीग में कमाल की पारी खेली है और अर्धशतक जमाया है। उनकी इस पारी के दम पर टीम ने विशाल स्क ...और पढ़ें

    पृथ्वी शॉ ने मुंबई टी20 लीग में खेली तूफानी पारी
    पृथ्वी शॉ ने मुंबई टी20 लीग में खेली तूफानी पारी

    HighLights

    1. पृथ्वी शॉ ने मुंबई टी20 लीग में ठोका अर्धशतक
    2. टीम इंडिया की वापसी में भरी हुंकार
    3. 220 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पृथ्वी शॉ को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता था, लेकिन उनकी फॉर्म इतनी बिगड़ी की आईपीएल के पिछले सीजन की नीलामी में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। ये बात पृथ्वी को काफी चुभी और वह वापसी की राह पर निकल पड़े। इस समय वह मुंबई टी20 लीग में खेल रहे हैं और दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दमदार पारी खेली है।

    पृथ्वी शॉ इस लीग में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स लीग के कप्तान हैं और रविवार को उन्होंने ट्रम्प नाइट्स एमएनई के खिलाफ तूफानी पारी खेल टीम इंडिया में वापसी की हुंकार भरी है। उनके अर्धशतक के दम पर टीम ने छह विकेट खोकर 207 रन बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री की अनदेखी को लेकर घिरा MCA, पूर्व कप्तान ने पत्र लिख दिखाया आईना, जानिए पूरा मामला

    220 की स्ट्राइक रेट का कमाल

    पैंथर्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की। पृथ्वी के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे थे दिव्यांश सक्सेना जो महज एक रन बनाकर आउट हो गए। अर्जुन जायसवाल भी नौ रनों से आगे नहीं जा सके। पृथ्वी दूसरे छोर से अपनी तूफानी बैटिंग कर रहे थे। अर्जुन जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 65 रन था जिसमें से नौ रन अर्जुन और एक रन दिव्यांश ने बनाया था। उसके बाद पृथ्वी को हर्षल जाधव का साथ मिला। लेकिन धूम पृथ्वी की रही। पृथ्वी 95 के कुल स्कोर पर आउट हुए जिसमें से 75 रन अकेले उनके थे।

    अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने 34 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। यानी 66 रन तो उन्होंने सिर्फ चौके और छक्कों से मार दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220.59 का रहा। उनकी पारी का अंत सूर्यांश शेड्गे ने किया।

    खबरें और भी

    लंबे समय से हैं बाहर

    पृथ्वी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 25 जुलाई 2021 को टी20 मैच के रूप में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। पृथ्वी ने भारत के लिए पांच टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें एक शतक और दो अर्धशतक के दम पर 339 रन बनाए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 134 रनों की पारी खेली थी। वहीं वह भारत के लिए छह वनडे मैच भी खेल चुके हैं जिसमें 189 रन बनाए हैं। वनडे में वह एक भी बार 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

    यह भी पढ़ें- 'ये शर्म की बात है', विराट और रोहित के संन्यास लेने पर इंग्लैंड के गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान, पुरानी राइवलरी को किया याद