Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prithvi Shaw ने Akriti Agarwal संग की सगाई, जानें कौन हैं क्रिकेटर की लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 04:56 PM (IST)

    लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रविवार को अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में शादी हुई

    2. भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्‍वी शॉ 

    3. दिल्‍ली कैपिटल्‍स से खेलते नजर आएंगे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रविवार को अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। पृथ्वी ने सगाई समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह अब काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आकृति अग्रवाल एक एक्‍टेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

    शॉ को मिल रही बधाई

    वह पहले भी कई मौकों पर पृथ्वी के साथ देखी जा चुकी हैं। पृथ्‍वी शॉ की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। यूजर्स ने क्रिकेटर को बधाई दी। पृथ्वी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर जीवन भर के प्यार तक। वह मेरी परफेक्ट पारी है।"

    अर्जुन ने सानिया संग की शादी

    पृथ्वी की सगाई उनके बचपन के दोस्त अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंदोक से शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई है। पृथ्वी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर खेलते नजर आएंगे। डीसी ने उन्हें नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था।

    शॉ के प्रदर्शन पर नजर

    पृथ्‍वी शॉ ने 25 जुलाई, 2021 को आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्‍होंने 5 टेस्‍ट की 9 पारियों में 339 रन बनाए हैं। 6 वनडे में उनके नाम 189 रन हैं। वहीं 1 टी20 इंटरनेशनल मैच में पृथ्‍वी का खाता तक नहीं खुला है। शॉ 2018 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्‍होंने लीग में अब तक 79 मैच खेले हैं। इस दौरान शॉ ने 23.95 की औसत और 147.47 की स्‍ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं। इस बल्‍लेबाज के नाम आईपीएल में 14 अर्धशतक हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 99 रन है। 

    खबरें और भी

     

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

     

    यह भी पढ़ें- IPL Auction Drama: अनसोल्ड, अनसोल्ड... सोल्ड, पृथ्वी शॉ को खुद नहीं थी खरीदार मिलने की उम्मीद, VIRAL स्टोरी से सामने आया सच

    यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw Net Worth: 75 लाख रुपये में बिके पृथ्वी शॉ की नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश... यूं जीते हैं लग्जरी लाइफ