Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prithvi Shaw से हाथापाई करने वाली Sapna Gill कौन है, भोजपुरी फिल्मों में कर चुकी है काम

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 09:56 PM (IST)

    सपना गिल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल आरोपी की ओर से कोई क्रॉस FIR नहीं कराई गई है। मुंबई में ओशीवाड़ा पुलिस ने पृथ्‍वी शॉ के दोस्‍ ...और पढ़ें

    सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के साथ किया विवाद। Sapna Gill फोटो- सोशल मीडिया
    सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के साथ किया विवाद। Sapna Gill फोटो- सोशल मीडिया

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट के बाद चर्चा में आई सपना गिल को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। सपना और उसके दोस्त के खिलाफ पृथ्वी शॉ दोस्‍त की कार में जमकर तोड़फोड़ करने का आरोप है। दरअसल, पृथ्वी शॉ मुंबई में अपने दोस्‍तों के साथ एक होटल में बुधवार को डिनर करने गए थे, जहां उन्‍होंने कुछ फैंस को दूसरी बार मांग करने पर सेल्‍फी लेने से इंकार कर दिया था। इसी को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

    जानकारी के मुताबिक, सपना गिल को अब शुक्रवार (17 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल, आरोपी की ओर से कोई क्रॉस FIR नहीं कराई गई है। मुंबई में ओशीवाड़ा पुलिस ने पृथ्‍वी शॉ के दोस्‍त के बयान सहित शिकायत दर्ज की और आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत 8 लोगों को पकड़ा। इनमें से एक सना ऊर्फ सपना गिल गिरफ्तार की गई है।

    भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ कर चुकी है काम

    बता दें कि सपना गिल भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री है। सपना को पवन सिंह के साथ ‘मेरा वत्न’ मूवी में भी देखा गया था। सपना गिल ने बॉडी पर कई टैटू बनवा रखे हैं, वह इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती है। सपना गिल मॉडलिंग भी करती है। सपना के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। पुलिस ने इस मामले पर कहा कि इसमें एक शिकायत गाड़ी में तोड़फाड़ करने की दर्ज कराई गई है। मामला सुलाझाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन आरोपियों की तरफ से किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

    वकील ने लगाए आरोप

    सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने आरोप लगाया था कि पुलिस सपना को मेडिकल टेस्‍ट के लिए नहीं जाने दे रही है। वो मुंबई के ओशीवाड़ा पुलिस स्‍टेशन में ही है। अली काशिफ ने कहा, 'सपना के साथ पृथ्‍वी ने मारपीट की। पृथ्‍वी के हाथ में डंडा दिख रहा है। पृथ्‍वी के दोस्‍तों ने पहले ग्रुप के साथ मारपीट की। सपना इस समय ओशीवाड़ा पुलिस स्‍टेशन में हैं और पुलिस उसे मेडिकल के लिए जाने की अनुमति नहीं दे रही है।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw Sapna Gill Clash: पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिरफ्तार, सेल्फी लेने के लिए हुआ था विवाद

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test Pitch Report: सीरीज में बढ़त कायम रखने उतरेगा भारत, जानें कैसी बनी है दिल्ली की पिच