Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुंबई टीम छोड़ने के बाद पृथ्‍वी शॉ के बदले सुर! पोस्‍ट शेयर कर निकाली जमकर भड़ास

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 04:08 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर पृथ्‍वी शॉ ने हाल ही में टीम बदली थी। उन्‍होंने मुंबई टीम से नाता तोड़ लिया था। मुंबई टीम से एनओसी मिलने के बाद वह महाराष्‍ट्र में शाम ...और पढ़ें

    अब महाराष्‍ट्र के लिए खेलेंगे शॉ। इमेज- एक्‍स
    अब महाराष्‍ट्र के लिए खेलेंगे शॉ। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. अब महाराष्‍ट्र के लिए खेलेंगे शॉ
    2. मुंबई में नहीं मिला था शॉ को मौका
    3. लंबे समय से बाहर चल रहे क्रिकेटर

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे भारतीय क्रिकेटर पृथ्‍वी शॉ ने हाल ही में टीम बदली थी। उन्‍होंने मुंबई टीम से नाता तोड़ लिया था। मुंबई टीम से एनओसी मिलने के बाद वह महाराष्‍ट्र में शामिल हो गए थे। अब शॉ ने इंस्‍टाग्राम पर एक खास स्‍टोरी शेयर की। इसमें उन्‍होंने रहस्यमयी तरीके से अपनी बात रखी।

    टीम से बाहर हुए थे शॉ

    शॉ ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, "हर काम अच्छे मन से करो और बदले में किसी चीज की उम्मीद मत करो।" पृथ्वी शॉ को दो राउंड के बाद मुंबई की 2024-25 रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, इस आक्रामक बल्लेबाज की फिटनेस समस्याओं के कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया। वह मुंबई की 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी टीम में भी जगह बनाने में नाकाम रहे। मुंबई से अलग होने के उनके फैसले के बाद उनके घरेलू करियर को नई उड़ान मिल सकती है।

    अब महाराष्‍ट्र के लिए खेलेंगे

    सलामी बल्लेबाज अब आगामी घरेलू सत्र में महाराष्ट्र के लिए खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। शॉ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे। उन्हें आखिरी बार 2025 मुंबई टी20 लीग में देखा गया था, जहां उन्होंने नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की कप्तानी की थी। उन्होंने पांच मैचों में 163.10 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए।

    शॉ के प्रदर्शन पर एक नजर

    2018 में टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले शॉ ने 2020 में आखिरी बार इस फॉर्मेट को खेला था। सलामी बल्‍लेबाज ने 5 टेस्‍ट की 9 पारियों में 42.37 की औसत और 86.04 की स्‍ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 2 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी लगाया है।

    खबरें और भी

    2021 में आखिरी बार वनडे खेलते हुए नजर आए शॉ ने 6 एकदिवसीय की 6 पारियों में 189 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनकी औसत 31.50 की और स्‍ट्राइक रेट 113.85 की रही है। वनडे में वह कोई अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 49 रन है। वहीं शॉ 1 टी20 इंटरनेशनल में खाता तक नहीं खोल सके।

    ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्‍वी शॉ ने उठाया बड़ा कदम, बदल डाली टीम; मुंबई का साथ छोड़ा