Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान की एक बार फिर हुई फजीहत, PSL 2026 में सफेद की बजाय 'रेड बॉल' से हुआ मैच

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 04:02 PM (IST)

    पाकिस्तान की एक बार फिर दुनिया के सामने फजीहत हो गई है। पीएसएल 2026 में ऐसा मामला सामने आया, जहां गेंद का रंग सफेद की बजाय लाल हो गया। ...और पढ़ें

    पाकिस्तान सुपर लीग 2026

    पाकिस्तान सुपर लीग 2026

    HighLights

    1. पाकिस्तान सुपर लीग में नया विवाद आया सामने

    2. पीएसएल में लाल गेंद से हुआ मैच

    3. लाहौर और कराची के मुकाबले में दिखा अजीब नजारा 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। मुकाबले के पहले मैच में ही गेंद का रंग बदल गया था, जिसकी वजह से पीएसएल की बहुत किरकरी हुई थी। अब एक बार फिर से यही मामला सामने आया है। पीएसएल में मुकाबले के दौरान गेंद का कलर बदल गया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है।

    पाकिस्तानी लीग में अब तक कई बड़े विवाद सामने आ चुके हैं। फखर जमान पर गेंद के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा और उन्हें दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया था। तो वहीं कई अन्य विवाद भी रहे हैं। इस वजह से पीएसएल की छवि खराब हुई है। अब एक बार फिर से इसी तरह का मामला सामने आया है और गेंद का रंग सफेद से लाल हो गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

    PSL 2026 में बदला गेंद का रंग

    दरअसल, 23 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान सफेद गेंद का रंग बदलकर लाल हो गया। सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वीडियो शेयर किया जा रहा है। कराची किंग्स की टीम गेंदबाजी कर रही थी और उनकी जर्सी का लाल रंग गेंद पर लग गया। इसका वीडियो सामने आया है, जहां गेंद को सफेद की बजाय लाल देखा जा सकता है।

    PSL के ओपनिंग मैच में भी बदला था रंग

    पीएसएल 2026 के ओपनिंग मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान गेंद का कलर पिंक हो गया था। इससे पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ा था और अब दूसरी बार ऐसी घटना घटी है। बता दें कि गेंद को चमकाने के लिए खिलाड़ी जर्सी पर रगड़ते हैं और इसी वजह से जर्सी का रंग गेंद पर लग जाता है और बॉल का कलर का बदल गया।

    खबरें और भी

    लाहौर और कराची मुकाबले का हाल

    लाहौर और कराची के बीच खेले गए मुकाबले में कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमान (61) और अब्दुल्ला शफीक के 62 रनों की बदौलत 199 रन बनाए थे। 200 रनों के लक्ष्य को कराची ने 18.4 ओवरों में हासिल कर लिया था। कप्तान डेविड वॉर्नर ने नाबाद 63, जबकि खुशदिल शाह 44 रन बनाकर नॉटआउट रहे और अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई।

    यह भी पढ़ें- चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जाएगी कुर्सी या फिर बने रहेंगे मुखिया? राजीव शुक्ला ने बताई अंदर की बात

    यह भी पढ़ें- नशा करते पकड़ा गया न्यूजीलैंड का पूर्व क्रिकेटर, अब झेलेगा 2 साल का बैन; इंग्लैंड की काउंटी ने कही मदद करने की बात