Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL 2026 में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच मैदान आपस में भिड़े मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ - VIDEO

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:50 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

    मोहम्मद आमिर-फहीम अशरफ

    मोहम्मद आमिर-फहीम अशरफ

    HighLights

    1. मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच मैदान पर तीखी बहस

    2. आमिर ने 2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया

    3. रावलपिंडी ने इस्लामाबाद को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच मैदान पर लड़ाई हो गई। दोनों को बेहद गुस्से में देखा गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मैच के दौरान घटी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया।

    मैच में आमिर ने कमाल की गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके। हालांकि, जब उन्होंने फहीम को आउट किया, तो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अशरफ गुस्से में आ गए और वे आमिर से कुछ कहते हुए दिखाई दिए। दोनों के बीच मैदान पर जमकर कहासुनी हुई और इसका वीडियो सामने आया है।

    मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच कहासुनी

    आमिर ने फहीम को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। इसके बाद आमिर ने उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा किया। फहीम को गुस्सा आ गया और वे वापस आ गए। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और खिलाड़ियों को बचाव के लिए आगे आना पड़ा। अशरफ तेज गेंदबाज को बल्ला दिखाते हुए कुछ कहते हुए देखे जा सकते हैं। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    मोहम्मद आमिर की शानदार गेंदबाजी

    रावलपिंडीज के लिए इस्लामाबाद के खिलाफ खेलते हुए आमिर ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। उनकी शानदार गेंदबाजी ने टीम को सीजन की पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    खबरें और भी

    रावलपिंडीज ने जीता पहला मैच

    मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडीज को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, आखिरकार उन्हें अब जीत मिली गई है। इस्लामाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे। इसके जवाब में रावलपिंडी ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ रिजवान की अगुवाई वाली टीम ने सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली।

    रावलपिंडी के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 38 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कामरान गुलाम ने भी 42 रन बनाए। डेरिल मिचेल भी 32 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi मैदान में उतने से पहले देखते हैं कार्टून, 500 रन का रिकॉर्ड; भोजपुरी में कहा- अगला मैच में अच्छा करे के बा

    यह भी पढ़ें- 'BCCI खिलाड़‍ियों को मार रहा है', Lalit Modi ने भारतीय बोर्ड के खिलाफ उगला जहर