यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीच मैदान पर क्रिकेटर की मौत, अचानक आया अटैक, साथी खिलाड़ी नहीं बचा पाए जान, Video हुआ वायरल
पुणे में एक क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा और हैरान करने वाला हादसा हो गया। मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज को सीने और हाथ में दर्द हुआ और इसके बा ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कई बार कुछ अनोखी घटनाएं हो जाती हैं। पुणे के एक लोकल टूर्नामेंट में भी ऐसा कुछ हुआ जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। जिस किसी ने भी इस बारे में सुना वो हैरान रह गया। एक मैच के दौरान बल्लेबाज की मौत हो गई। इस बल्लेबाज को अटैक आया और वहीं उसकी मौत हो गई।
इस खिलाड़ी का नाम इमरान पटेल बताया जा रहा है। बल्लेबाजी करते हुए इमरान को सीने में दर्द हुआ और वह मैदान से बाहर जाने लगे। इसी दौरान इस खिलाड़ी की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 पर अंतिम फैसला आने से पहले शाहिद अफरीदी का बड़बोलापन, बीसीसीआई को दे डाली गजब सलाह
अंपायर से की थी शिकायत
इस मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इमरान एक शॉट खेलते हैं और फिर रन के लिए भागते हैं। इसी दौरान वह कुछ देर खड़े हो जाते हैं। तभी उनके सीने में और हाथों में दर्द होता है। वह कुछ देर इंतजार करने के बाद मैदानी अंपायर से बाहर जाने की गुजरिश करते हैं। दोनों के बीच बातचीत होती है। इसी दौरान अंपायर उन्हें दूसरी टीम के कप्तान से बात करने की कहते हैं। इमरान दूसरी टीम के कप्तान से बात करते हैं। कुछ देर तक दोनों में बात होती है और इमरान मैदान छोड़कर जाने लगते हैं। तभी अचानक वह गिर जाते हैं।
A young man, Imran Sikandar Patel, died of a #heartattack while playing cricket in the Chhatrapati Sambhaji Nagar district of Maharashtra.https://t.co/aCciWMuz8Y pic.twitter.com/pwybSRKSsa
— Dee (@DeeEternalOpt) November 28, 2024
मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, अंपायर, उनकी टीम के साथी, सभी उनके पास दौड़कर जाते हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है जहां डॉक्टर जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर देते हैं। इमरान को अटैक आना हैरानी की बात है क्योंकि वह काफी फिट दिख रहे थे।
खिलाड़ी सदमें में
इमरान के साथी खिलाड़ी इस समय सदमे में हैं। इस मैच का हिस्सा रहे नासिर खान ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "उनकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं रही थी। वह अच्छी शारीरिक स्थिति में थे। वह ऑलराउंडर थे और गेम को पसंद करते थे। हम अभी भी सदमे में हैं।"
खबरें और भी
इमरान की पत्नी और तीन बेटी हैं। उनकी सबस छोटी बेटी चार महीने की है। इमरान अपने एरिया में काफी मशहूर थे। वह रियल इस्टेट का बिजनेस करते थे। उनकी एक जूस की दुकान भी है।