विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL की बाकी फ्रेंचाइजियों को लेनी चाहिए PBKS से सीख, पंजाब क्रिकेट के इकोसिस्टम को बदलने में जुटी प्रीति जिंटा की टीम

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:27 PM (IST)

पंजाब किंग्स केवल आईपीएल तक सीमित न रहकर साल भर पंजाब के क्रिकेट इकोसिस्टम को मजबूत कर रही है। शेर-ए-पंजाब ...और पढ़ें

प्रीति जिंटा-पंजाब किंग्स

प्रीति जिंटा-पंजाब किंग्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 10 फ्रेंचाइजी हैं लेकिन पंजाब किंग्स उन चुनिंदा आईपीएल टीमों में है जो अपने राज्य पंजाब के क्रिकेट इकोसिस्टम में जबरदस्त योगदान दे रही है। पंजाब किंग्स सिर्फ आईपीएल के दो महीनों में ही सक्रिय नहीं रहती बल्कि वह 365 दिन पंजाब के क्रिकेट के लिए काम करती है।

पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाली इस टीम में पहले स्थानीय खिलाड़ियों की संख्या बेहद कम नजर आती थी। पंजाब के छोटे शहरों और जिलों से निकलने वाली प्रतिभाओं को वह राष्ट्रीय मंच नहीं मिल पाता था, जिसकी उन्हें दरकार थी लेकिन अब समय बदल चुका है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल के कुछ हफ्तों तक सीमित न रहकर पंजाब के क्रिकेट इकोसिस्टम की तस्वीर बदलने का बीड़ा उठाया है।

पंजाब किंग्स लीग में दे रही अहम योगदान

हाल ही में खत्म हुई शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में भी टीम ने बढ़ चढ़कर योगदार दिया जिससे राज्य के जमीनी स्तर के खिलाड़ियों के लिए अवसरों का एक नया और मजबूत रास्ता तैयार हुआ। पंजाब किंग्स और शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का यह जुड़ाव भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया रोल मॉडल पेश करता है। बाकी राज्यों में भी राज्य लीग हो रही हैं लेकिन अब तक उन लीगों में उस राज्य की आईपीएल फ्रेंचाइजी का कोई जुड़ाव सामने नहीं आया है।

अमृतसर सूरमास बनी चैंपियन

शेर-ए-पंजाब लीग के रविवार को हुए फाइनल में अमृतसर सूरमास चैंपियन बनी। मयंक मार्कंडेय (3/17) की शानदार गेंदबाजी के बाद सहज धवन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत अमृतसर ने मोहाली में लुधियाना लायंस को आसानी से मात देकर ट्रॉफी उठाई। इस लीग में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके पंजाब किंग्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शेर-ए-पंजाब लीग के प्रदर्शन से वहां के युवा खिलाड़ियों को अपनी राज्य की टीम के स्काउट्स और प्रबंधन के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका! भारत सीरीज जीतने के लिए प्‍लेइंग-11 में कर सकता है दो बदलाव

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तानी क्रिकेटर Mohammad Rizwan ने साइबर क्राइम एजेंसी द्वारा पूछताछ पर तोड़ी चुप्‍पी, कहा - बस इंतजार है...