Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Kings full squad, IPL 2026: दो ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़‍ियों को खरीदकर खुश हुआ पंजाब, अब ऐसा है किंग्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड

    Updated: Tue, 16 Dec 2025 11:15 PM (IST)

    PBKS, IPL 2026 Auction Update: पंजाब किंग्‍स ने आईपीएल 2026 के लिए अपना तगड़ा स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। पिछले साल की रनर्स-अप टीम ने मंगलवार को अबूध ...और पढ़ें

    Punjab Kings Squad: श्रेयस अय्यर

    Punjab Kings Squad: श्रेयस अय्यर

    HighLights

    1. पंजाब किंग्‍स ने अपना 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार किया

    2. पंजाब किंग्‍स ने मिनी नीलामी में केवल 4 खिलाड़‍ियों को खरीदा

    3. पंजाब किंग्‍स ने दो अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों को बेस प्राइस में खरीदा 

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Punjab Kings IPL 2026: जैसे की उम्‍मीद थी, पंजाब किंग्‍स ने आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी में ज्‍यादा प्रयास नहीं दिखाया। एक तरह से कहा जाए तो पंजाब के लिए मंगलवार को अबूधाबी में संपन्‍न मिनी नीलामी मौन रही। पिछले साल की रनर्स-अप टीम ने केवल चार खिलाड़‍ियों को खरीदा, जिसमें से दो अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों को बेस प्राइस में खरीदा।

    पंजाब किंग्‍स ने मिनी नीलामी के दिन दो ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़‍ियों कूपर कोनोली और बेन ड्वारहुईस को करोड़ों रुपये खर्च करके अपने स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा बनाया। पंजाब की पहले से ही तैयारी मजबूत थी, इसलिए उसे मिनी नीलामी में ज्‍यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। चलिए गौर करते हैं कि पंजाब किंग्‍स का 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड किस प्रकार तैयार हुआ है।

    नीलामी के दिन बिकने वाले खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट

    कूपर कोनोली - ऑस्‍ट्रेलिया के कूपर कोनोली का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। केकेआर ने पैडल उठाया। पंजाब किंग्‍स भी जुड़ा। पंजाब किंग्‍स ने 3 करोड़ रुपये में कूपर कोनोली को खरीदा।

    बेन ड्वारहुईस - ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारहुईस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। पंजाब किंग्‍स और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच खरीदने की होड़ मची। गुजरात टाइटंस ने 3.40 करोड़ की बोली लगाकर वॉर में एंट्री की। पंजाब की भिड़ंत गुजरात से शुरू हुई। पंजाब किंग्‍स ने 4.40 करोड़ रुपये में बेन ड्वारहुईस को खरीदा।

    खबरें और भी

    प्रवीण दुबे - प्रवीण दुबे का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। पंजाब किंग्‍स ने प्रवीण दुबे को बेस प्राइस में खरीदा।

    विशाल निशाद - विशाल निशाद का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। पंजाब ने विशाल को बेस प्राइस में खरीदा।

    21 खिलाड़ी, जिन्‍हें रिटेन किया गया

    अर्शदीप सिंह, अजमतुल्‍लाह ओमरजई, हरनूर सिंह पन्‍नू, हरप्रीत बराड़, लोकी फर्ग्‍यूसन, मार्को यानसेन, मार्कस स्‍टोइनिस, मिच ओवन, मुशीर खान, नेहल वाधेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश हेगड़े, विष्‍णु विनोद, वैशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर और युजवेंद्र चहल।

    पिछले सीजन में प्रदर्शन

    पंजाब किंग्‍स पिछले साल रनर्स-अप रही। आरसीबी के हाथों उसे 7 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली पंजाब किंग्‍स ने आईपीएल 2025 का अभियान प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान पर रहते हुए किया था। पीबीकेएस ने 14 मैच खेले, जिसमें 9 जीते जबकि चार गंवाए थे। एक मैच बेनतीजा रहा।

    पंजाब किंग्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड

    अर्शदीप सिंह, अजमतुल्‍लाह ओमरजई, हरनूर सिंह पन्‍नू, हरप्रीत बराड़, लोकी फर्ग्‍यूसन, मार्को यानसेन, मार्कस स्‍टोइनिस, मिच ओवन, मुशीर खान, नेहल वाधेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश हेगड़े, विष्‍णु विनोद, वैशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कूपर कोनोली (3 करोड़ रुपये), बेन ड्वारहुईस (4.4 करोड़ रुपये), प्रवीण दुबे (30 लाख रुपये)  और विशाल निशाद (30 लाख रुपये)।

    यह भी पढ़ें- PBKS IPL Retentions: पंजाब किंग्स से किया सरप्राइज, ग्लेन मैक्सवेल सहित केवल इन 5 खिलाड़ियों को किया रिलीज

    यह भी पढ़ें- IPL खत्म होने के 3 दिन बाद Preity Zinta ने पंजाब किंग्स की हार पर तोड़ी चुप्पी, लिखा- हम वादा करते हैं कि....