Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SA: क्विंटन डी कॉक के शतक ने कुमार संगकारा की बादशाहत की खत्म, सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 04:03 PM (IST)

    पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट मात्र 1 रन के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद कप्तान बावुमा और क्विंटन डी कॉक ...और पढ़ें

    क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी। फोटो- PTI

    क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी। फोटो- PTI

    HighLights

    1. क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ जड़ा 7वां शतक

    2. वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से बने पहले बल्लेबाज

    3. सचिन तेंदुलकर की लिस्ट में हुए शामिल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच आखिरी वनडे विशाखापत्तनम खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। हालांकि, दूसरे छोर से क्विंटन डी कॉक ने ना सिर्फ रन बनाते रहे बल्कि शतक जड़ इतिहास रच दिया।

    पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट मात्र 1 रन के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद कप्तान बावुमा और क्विंटन डी कॉक ने 121 गेंद पर 113 रन की साझेदारी की। इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

    क्विंटन डी कॉक ने रचा इतिहास

    संभल कर खेल रहे क्विंटन डी कॉक ने एक बार फिर इस अर्धशतक को शतक में तब्दील किया। डी कॉक ने 80 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपने वनडे करियर 23वां शतक जड़ा। वहीं, किसी देश के खिलाफ सर्वाधिक शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने। डी कॉक ने कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा।

    विकेटकीपरों द्वारा किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक-

    • 7 - क्विंटन डी कॉक बनाम भारत
    • 6 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम श्रीलंका
    • 6 - कुमार संगकारा बनाम भारत
    • 5 - कुमार संगकारा बनाम बांग्लादेश
    • 4 - क्विंटन डी कॉक बनाम श्रीलंका
    • 4 - कुमार संगकारा बनाम इंग्लैंड

    इसके अलावा भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में श्रीलंका के सनत जयसूर्या की बराबरी कर ली है। क्विंटन डी कॉक के नाम भारत के खिलाफ 7 शतक दर्ज हो गए हैं। वहीं, सनत जयसूर्या के भी नाम 7 शतक दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    भारत के विरुद्ध सर्वाधिक वनडे शतक-

    • 7 - क्विंटन डी कॉक (23 पारी)
    • 7 - सनथ जयसूर्या (85 पारी)
    • 6 - एबी डिविलियर्स (32 पारी)
    • 6 - रिकी पोंटिंग (59 पारी)
    • 6 - कुमार संगकारा (71 पारी)

    विदेशी धरती पर सर्वाधिक वनडे शतक

    • 7 - सचिन तेंदुलकर, संयुक्त अरब अमीरात में
    • 7 - सईद अनवर, संयुक्त अरब अमीरात में
    • 7 - एबी डिविलियर्स, भारत में
    • 7 - रोहित शर्मा, इंग्लैंड में
    • 7 - क्विंटन डी कॉक, भारत में

    (*तटस्थ स्थानों सहित)

    विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक वनडे शतक

    • 23 - कुमार संगकारा
    • 23 - क्विंटन डी कॉक
    • 19 - शाई होप
    • 16 - एडम गिलक्रिस्ट
    • 11 - जोस बटलर
    • 10 - एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी

    मैच की बात करें तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। तीन मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला वनडे मैच भारत ने जीता था और दूसरा मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने वापसी की। तीसरा मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी।

    यह भी पढ़ें- PAK vs SA: संन्यास से वापस आए क्विंटन डी कॉक ने ठोका शतक, गिब्स को छोड़ा पीछे;  अफ्रीका ने पाक को हराकर सीरीज की बराबर