Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: Ashwin के आगे फिर बेबस हुए Ben Stokes, मजबूत डिफेंस भी नहीं बचा सका विकेट; देखने लायक था इंग्लिश कैप्टन का रिएक्शन

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 02:58 PM (IST)

    बेन स्टोक्स 32 गेंदों का सामना करने के बाद छह रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लिश कप्तान क्रीज पर अपनी आंखें जमाने की कोशिश कर रहे थे। पारी का 37वां ओवर फेंक ...और पढ़ें

    IND vs ENG: अश्विन ने बेन स्टोक्स को किया क्लीन बोल्ड।
    IND vs ENG: अश्विन ने बेन स्टोक्स को किया क्लीन बोल्ड।

    HighLights

    1. आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को किया क्लीन बोल्ड
    2. टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार झटका अश्विन ने स्टोक्स का विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आर अश्विन (R Ashwin) को टेस्ट क्रिकेट का सबसे घातक स्पिन गेंदबाज क्यों कहा जाता है, इसका ताजा उदाहरण उन्होंने हैदराबाद टेस्ट में एकबार फिर पेश किया है। अश्विन ने अपनी घूमती गेंद से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को चारों खाने चित कर दिया।

    भारतीय ऑफ स्पिनर के आगे इंग्लिश कप्तान का मजबूत डिफेंस भी काम नहीं आ सका। पहली पारी में 70 रन की शानदार पारी खेलने वाले स्टोक्स दूसरी इनिंग में महज 6 रन बनाकर आउट हुए।

    अश्विन के आगे बेबस स्टोक्स

    बेन स्टोक्स 32 गेंदों का सामना करने के बाद छह रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लिश कप्तान क्रीज पर अपनी आंखें जमाने की कोशिश कर रहे थे। पारी का 37वां ओवर फेंकने आर अश्विन आए। अश्विन के ओवर की पांचवीं गेंद उम्मीद के मुताबिक कुछ ज्यादा नीचे रही।

    स्टोक्स पूरी तरह से बल्ले को नीचे लेकर आए, लेकिन तब तक गेंद उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी। स्टोक्स के चेहरे के हाव-भाव को देखकर साफतौर पर लगा कि अश्विन की यह गेंद उनके बिल्कुल भी समझ नहीं आई।

    अश्विन ने 12वीं बार किया स्टोक्स का शिकार

    बेन स्टोक्स को आउट करने के साथ ही आर अश्विन ने एक बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने स्टोक्स को 12वीं बार पवेलियन की राह दिखाई है। टेस्ट क्रिकेट में अब अश्विन ने सबसे ज्यादा बार स्टोक्स का विकेट अपने नाम किया है। स्टोक्स के बाद भारतीय ऑफ स्पिनर ने 11 बार डेविड वॉर्नर को चलता किया है।

    यह भी पढ़ेंIND vs ENG: ना बल्ला हिल सका और ना पैर, Bairstow के ऑफ स्टंप को चूमकर निकल गई गेंद; हैदराबाद में दिखी 'सर जडेजा' की क्लास

    टीम इंडिया ने हासिल की विशाल बढ़त

    भारतीय टीम ने पहली पारी में इंग्लैंड द्वारा 246 रन के जवाब में 436 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। फर्स्ट इनिंग के आधार पर रोहित एंड कंपनी ने 190 रन की विशाल लीड हासिल की है। टेस्ट के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 44 रन बनाकर चलते बने। रूट ने बुमराह को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई।

    खबरें और भी