विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

R Ashwin लेंगे संन्यास? 'ऐश अन्ना' को भावुक होता देख कोहली ने लगाया गले; गाबा से तस्वीरें तेजी से हुई VIRAL

Published: Wed, 18 Dec 2024 11:16 AM (GMT+05:30)

भारत के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ...और पढ़ें

गाबा टेस्ट के बाद R Ashwin लेंगे संन्यास? Viral Photo से लगाए जा रहे कयास
गाबा टेस्ट के बाद R Ashwin लेंगे संन्यास? Viral Photo से लगाए जा रहे कयास

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय टीम की पहली पारी 260 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 89/7 पर पारी घोषित कर दी और भारत को 275 रन का लक्ष्य दिया। वहीं, भारतीय टीम की दूसरी पारी के बीच खराब रोशनी के चलते मैच को रोक दिया गया था। इसके बाद लगातार बारिश की वजह से मैच को ड्रॉ करने का फैसला किया गया।

इस बीच ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को आपस में बातचीत करते हुए देखा गया। एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आर अश्विन और कोहली आपस में बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान अश्विन इमोशनल नजर आए और कोहली ने उन्हें गले लगाया।

गाबा टेस्ट के बाद R Ashwin लेंगे संन्यास? Viral Photo से लगाए जा रहे कयास

दरअसल, वायरल फोटो में देखा जा रहा है कि विराट कोहली और आर अश्विन ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं और दोनों सीरियस बात कर रहे हैं। उनके पीछे कोच गौतम गंभीर मौजूद रहे। इस दौरान अश्विन कोहली को कुछ बताते हुए इमोशनल भी हुए और कोहली ने उन्हें फटाक से गले लगाया। इससे ये कयास लगाया जाने लगा कि क्या गाबा टेस्ट खत्म होते ही अश्विन संन्यास का एलान कर देंगे।

38 साल के अश्विन को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में एक ही मैच में मौका मिला हैं। एडिलेड टेस्ट में आर अश्विन को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी, जिसमें वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। अश्विन को एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में केवल एक विकेट मिला था।

बता दें कि भारत के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से रविचंद्रन अश्विन भी शुमार हैं। उनके आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर-5 पर हैं। अश्विन ने अभी तक अपने करियर में कई महारिकॉर्ड्स हासिल किए हैं। आइए बताते हैं अश्विन के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स-

  • भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट- 537
  • भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट- 37
  • सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड- 11, मुरलीधरन के बराबर
  • स्पिनर का बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट- 50.7 (200+विकेट)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।