Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MLC में नहीं खेल पाएंगे रविचंद्रन अश्विन, अचानक मिली बुरी खबर; ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:45 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन घुटने की चोट के कारण मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल को सैन ...और पढ़ें

    रविचंद्रन अश्विन हुए एमएलसी से बाहर

    रविचंद्रन अश्विन हुए एमएलसी से बाहर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। अश्विन को इस बात का काफी दुख है। उन्होंने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी बयान में कहा है कि वह अब बाहर बैठकर अपनी टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न का सपोर्ट करेंगे।

    अश्विन के जगह टीम में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल आए हैं। हालांकि, स्पिनर की जगह तेज गेंदबाज को शामिल करना थोड़ा अजीब फैसला है, लेकिन हालिया दौर में इस तरह के फैसले काफी देखे गए हैं।

    ये है वजह

    अश्विन इस लीग से अपनी मर्जी से बाहर नहीं हुए हैं। चोट ने उनको विवश कर दिया है कि वह बाहर बैठकर मैच देखें। दाएं हाथ के इस ऑफ स्पिनर को घुटने की चोट के कारण बाहर जाना पड़ा है। फ्रेंचाइजी द्वारा जारी बयान में उन्होंने कहा, "मैं समय से पहले सीजन खत्म करने को लेकर निराश हूं, लेकिन दुर्भाग्यवश इस चोट का मतलब है कि मैं सही फैसला लूं। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के साथ मैंने अपने समय का लुत्फ उठाया। मैं बाहर से टीम को चीयर करूंगा। टीम के साथियों, सपोर्ट स्टाफ, संगठन को शुक्रिया।"

    खेला सिर्फ एक मैच

    अश्विन पहली बार इस लीग में खेल रहे थे, लेकिन एक मैच के बाद भी उनका सफर थम गया। उन्होंने ये इकलौता मैच 20 जून को डलास में टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में अश्विन ने दो ओवरों में 24 रन दिए थे, लेकिन विकेट नहीं ले पाए थे। अश्विन की गैरमौजूदगी में कप्तान मैट शॉर्ट के कंधों पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी और उनका साथ देंगे अनिरुद्ध इमैन्युल।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: गलती पर गलती कर रहे हैं गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर, कहीं टीम इंडिया की हो न जाए और बुरी हालत

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजों ने खोज निकाला 'ब्रह्मास्त्र', इंग्लैंड में फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह आई सामने

    खबरें और भी