यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CSK से अलग हो सकते हैं आर अश्विन, एकेडमी से भी छोड़ सकते हैं बड़ा पद
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ की थी। इसके बाद वह कुछ और फ्रेंचाइजी म ...और पढ़ें

HighLights
- आईपीएल-2025 में चेन्नई सुपर किंग्स में लौटे थे आर अश्विन
- अगले सीजन से पहले चेन्नई को छोड़ सकते हैं अश्विन
- अश्विन ने चेन्नई के साथ ही किया था आईपीएल डेब्यू
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल इस समय अचानक से चर्चा में है। इसका कारण संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की खबर का सामने आना है। संजू के बाद अब एक और खिलाड़ी अपनी टीम छोड़ सकता है। ये और कोई नहीं बल्कि पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स में लौटने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन है।
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सीएसके खेमे में हाल के समय में जो हलचल देखने को मिली है उससे लग रहा है कि अश्विन इस फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- 'सिराज को लेकर हमसे गलती हो गई', पूर्व ऑफ स्पिनर ने इंग्लैंड दौरे को लेकर कह दी बहुत बड़ी बात
हो रही हैं बैठकें
अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई से ही की थी और लंबे समय तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले। 2015 में जब चेन्नई बैन हुई थी तब वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले। इसके बाद पंजाब किंग्स चले गए जहां कप्तान बने। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। पिछले सीजन हुई मेगा नीलामी में चेन्नई ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
वह इस फ्रेंचाइजी से क्यों अलग हो रहे हैं इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। ये तय माना जा रहा है कि अश्विन ने फ्रेंचाइजी छोड़ने का अपना मन बना लिया है। चेन्नई के शीर्ष अधिकारी, एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बीते कुछ दिनों से चेन्नई में बैठक कर रहे हैं। ये बैठकें संभवतः अगले सीजन से संबंधित हो सकती हैं।
खबरें और भी
एकेडमी का भी छोड़ेंगे साथ
अश्विन फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ेंगे तो साथ ही वह सीएसके एकेडमी के डायेरक्टर ऑफ ऑपरेशंस का रोल भी त्यागने के मूड में हैं। वह पिछले साल ही इस पद पर आए थे। अगर वह किसी और फ्रेंचाइजी से जुड़ते हैं और सीएसके एकेडमी से भी जुड़े रहते हैं तो ये हितों के टकराव का मामला बन जाएगा।