Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs NZ: Rachin Ravindra ने रचा इतिहास, धुआं-धुआं हुए कई बड़े रिकॉर्ड, यादगार बना World Cup का डेब्यू

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 05:00 AM (GMT+05:30)

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रचिन रविंद्र ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया। इंग्लैंड का बड़े से बड़ा गेंदबाज 23 साल के ...और पढ़ें

    Rachin Ravindra: रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप डेब्यू में शतकीय पारी खेली।
    Rachin Ravindra: रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप डेब्यू में शतकीय पारी खेली।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीRachin Ravindra Century WC 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रचिन रविंद्र ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया। इंग्लैंड का बड़े से बड़ा गेंदबाज 23 साल के इस युवा बैटर के आगे पानी मांगता हुआ नजर आया। वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में कीवी बल्लेबाज ने चौके-छक्कों की जमकर बरसात की और डिफेंडिंग चैंपियन के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी। रचिन रविंद्र ने तूफानी शतक जड़ने के साथ-साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर डाला है।

    रचिन रविंद्र के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

    रचिन रविंद्र पहली ही गेंद से बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने इंग्लैंड के हर गेंदबाज की धुनाई की। तेज तर्रार अर्धशतक जमाने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने सिर्फ 82 गेंदों पर वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जमाया। रचिन न्यूजीलैंड की ओर से विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके साथ ही वह 50 ओवर के वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने हैं।

    ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो विश्व कप में सबसे कम उम्र में सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने 22 साल 106 दिन की उम्र में अपने वनडे डेब्यू पर शतक जड़ा था। वहीं, रचिन रविंद्र ने यह कारनामा 23 साल 321 दिन की उम्र में करके दिखाया है।

    यह भी पढ़ेंENG vs NZ: वर्ल्ड कप के 4658 वनडे मुकाबलों में जो किसी टीम ने नहीं किया वो न्यूजीलैंड ने कर दिखाया

    कॉनवे संग जमाई रिकॉर्ड पार्टनरशिप

    शतकीय पारी खेलने के साथ-साथ रचिन रविंद्र ने डेवोन कॉनवे संग मिलकर रिकॉर्ड पार्टनरशिप भी जमाई। न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 273 रन की अटूट साझेदारी की, जो वर्ल्ड कप इतिहास में कीवी टीम की ओर से की गई अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी है। कॉनवे 152 रन बनाकर बनाकर नाबाद रहे, तो रविंद्र ने 123 रन की नाबाद पारी खेली।

    खबरें और भी