Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AFG: फ्लाइट में Rinku Singh के साथ हुआ ऐसा मजाक, खिलाड़ी की हालत पर फैंस को आया तरस, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 11:33 AM (IST)

    अफगानिस्तान टीम इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। मोहानी में पहला टी 20 खेलने के बाद अब दोनों टीमें दूसरे मैच के लिए इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। फ्लाइट ...और पढ़ें

    फ्लाइट से रिंकू सिंह और गुरुबाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। फोटो- एक्स
    फ्लाइट से रिंकू सिंह और गुरुबाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. अफगानिस्तान और भारत की टीम दूसरे टी20 के लिए इंदौर पहुंच चुकी है
    2. फ्लाइट से रिंकू सिंह और गुरुबाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है
    3. दोनों खिलाड़ियों के बीच भाईचारा देखने को मिल रहा है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Team India and Afghanistan team travelling to Indore for 2nd ODI: अफगानिस्तान टीम इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। मोहानी में पहला टी 20 खेलने के बाद अब दोनों टीमें दूसरे मैच के लिए इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

    ऐसे में फ्लाइट से टीम इंडिया और अफगानिस्तान Ind vs AFG के खिलाड़ियों के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कितना प्यारा बॉन्ड है। 

    रिंकू के साथ की गुरबाज ने शरारत

    दरअसल वीडियो में टीम इंडिया के बेहतरीन फिनिशर रिंकू सिंह Rinku Singh और अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज के बीच का प्यारा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। दरअसल रिंकू फ्लाइट में सो रहे हैं। ऐसे  में गुरबाज उनके नाक के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो रिंकू की नींद एकदम खुल जाती है।

    ये भी पढ़ें: T20 WC: "अगर वह एक पैर पर फिट होगा तो भी मैच...", सुनील गावस्कर ने इस भारतीय खिलाड़ी की शान में गढ़े कसीदे

    View this post on Instagram

    A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

    दोनों खिलाड़ियों के बीच दिखा खास बॉन्ड

    रिंकू काफी हंसते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच एक प्यार देखने को मिला। बता दें कि रिंकू और गुरबाज दोनों एक साथ आईपीएल में केकेआर KKR के लिए खेलते हैं। दोनों खिलाड़ियों का वीडियो केकेआर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि "क्लासिक भाईचारा"।

    खबरें और भी

    तीन मैचों की सीरीज में भारत को हासिल बढ़त

    अगर मैदान की बात करें तो पहले मैच में रिंकू ने शिवम दुबे के साथ मिलकर मैच को जीत की कगार पर पहुंचाया। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेलेगा। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगी। 

    ये भी पढ़ें: IND vs AFG: नहीं चल रहे बल्लेबाजों के हाथ, हाथों से फिसल रही गेंद, कैसे होगा मैच? मोहाली की इस चीज को देख है टेंशन में भारतीय खेमा