Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Royals full squad, IPL 2026: रवि बिश्‍नोई सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, अब ऐसा है राजस्‍थान रॉयल्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड

    Updated: Tue, 16 Dec 2025 11:42 PM (IST)

    Rajasthan Royals full squad, IPL 2026: राजस्‍थान रॉयल्‍स ने दूसरी बार खिताब जीतने के लिए आईपीएल 2026 का मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार किया। रॉयल्‍स ने मंगलवार ...और पढ़ें

    Rajasthan Royals IPL Auction 2026 LIVE RR Full squad

    Rajasthan Royals IPL Auction 2026 LIVE RR Full squad

    HighLights

    1. राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आईपीएल 2026 के लिए तैयार किया अपना 25 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड

    2. राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रवि बिश्‍नोई को 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा

    3. राजस्‍थान रॉयल्‍स ने मिनी नीलामी में कुल 9 खिलाड़‍ियों को खरीदा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबूधाबी में मिनी नीलामी का समापन हुआ। आईपीएल के उद्घाटन सीजन की विजेता राजस्‍थान रॉयल्‍स ने मिनी नीलामी में 9 खिलाड़‍ियों को खरीदकर अपना मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार किया। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सबसे ज्‍यादा रकम लेग स्पिनर रवि बिश्‍नोई (7.20 करोड़ रुपये) पर खर्च की। चलिए मिनी नीलामी संपन्‍न होने के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स के पूरे स्‍क्‍वाड पर ध्‍यान देते हैं।

    IPL 2026 Auction में खरीदे गए खिलाड़ी-

    रवि बिश्‍नोई - भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्‍नोई का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने लेग स्पिनर के लिए पैडल उठाया। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने भी पैडल उठाया। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच पैडल की जंग ने बिश्‍नोई का दाम 5 करोड़ पार पहुंचाया। 6 करोड़ के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एंट्री मारी। सीएसके रेस से बाहर हुआ। रॉयल्‍स और हैदराबाद के बीच शुरू हुई जंग। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आखिरकार बिश्‍नोई को 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

    सुशांत मिश्रा - तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्‍ली और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच जंग छिड़ी। 45 लाख पर दिल्‍ली बाहर हो गया तो केकेआर शामिल हुआ। राजस्‍थान रॉयल्‍स और केकेआर के बीच नीलामी वॉर शुरू हुआ। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने जीत दर्ज की और 90 लाख रुपये में सुशांत मिश्रा को खरीदा। 

    यशराज पुंजा - यशराज पुंजा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पुंजा को बेस प्राइस में खरीदा।

    विग्‍नेश पुथुर - बाएं हाथ के स्पिनर विग्‍नेश पुथुर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

    रवि सिंह - रवि सिंह का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। आरसीबी ने सबसे पहले पैडल उठाया। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने भी पैडल उठाया। आरआर ने 95 लाख रुपये में रवि सिंह को खरीदा।

    अमन राव - अनकैप्‍ड खिलाड़ी अमन राव का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने हैदराबाद के बल्‍लेबाज को बेस प्राइस में खरीदा।

    बृजेश शर्मा - भारतीय खिलाड़ी बृजेश शर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

    कुलदीप सेन - भारतीय तेज गेंदबाज कुलदीप सेन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

    एडम मिलने - न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स की भिड़ंत हुई। रॉयल्‍स ने 2.40 करोड़ रुपये में एडम मिलने को जोड़ा।


    रिटेन किए गए खिलाड़ी:- ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, नंद्रे बर्गर, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरन हेटमायर, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, युद्धवीर सिंह

    IPL 2026 के लिए RR का फुल स्क्वाड-

    शिवम दुबे, वैभव सुर्यवंशी, डेवोन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्‍नोई (7.20 करोड़ रुपये), सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपये), यशराज पुंजा (30 लाख रुपये), विग्‍नेश पुथुर (30 लाख रुपये), रवि सिंह (95 लाख रुपये), अमन राव (30 लाख रुपये), बृजेश शर्मा (30 लाख रुपये), कुलदीप सेन (75 लाख रुपये)  और एडम मिलने (2.40 करोड़ रुपये)।

    खबरें और भी