Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RCB Unbox Event: रजत पाटीदार कब तक बने रहेंगे बेंगलुरु के कप्‍तान? विराट कोहली ने कर दिया खुलासा

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 10:59 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शुक्रवार 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज होगा। ऐसे में सभी फ्रेंचा ...और पढ़ें

    विराट कोहली भी रहे हैं आरसीबी के कप्‍तान। इमेज- एक्‍स
    विराट कोहली भी रहे हैं आरसीबी के कप्‍तान। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. विराट कोहली रहे हैं RCB के कप्‍तान
    2. RCB ने रजत पाटीदार को सौंपी कमान
    3. पहले मैच में RCB का सामना KKR से

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का काउंड डाउन जारी है। 22 मार्च से आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत होगी। सभी फ्रेंचाइजी इसकी तैयारी में जुटी हैं। इस बीच सोमवार को RCB का अनबॉक्‍स इवेंट हुआ। इसमें विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए कप्तान रजत पाटीदार को सपोर्ट किया। उन्‍होंने कहा कि रजत लंबे समय तक टीम की कप्‍तानी कर सकते हैं।

    2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे कोहली

    कोहली 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही RCB के साथ हैं। उन्‍होंने कई सालों तक आरसीबी की कप्‍तानी भी की। वहीं पाटीदार को फाफ डु प्लेसिस की जगह टीम की कप्तानी सौंपी गई। फाफ अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स के उपकप्‍तान हैं। कोहली ने अनबॉक्स इवेंट में आरसीबी के फैंस से कहा, "रजत लंबे समय तक टीम की कप्तानी करेगा। वह शानदार काम करने वाला है। उसके पास वह सब कुछ है जो सफल होने के लिए जरूरी है।"

    आरसीबी ने नहीं जीता खिताब

    आरसीबी ने अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। कोहली ने कहा, "वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उत्साह और खुशी हर दूसरे सीजन की तरह है। मैं यहां 18 साल से हूं और आरसीबी से बेहद प्यार करता हूं। इस बार हमारे पास एक बेहतरीन टीम है। टीम में बहुत प्रतिभा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हूं।" टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद कोहली का यह पहला आईपीएल होगा।

    ये भी पढ़ें: IPL 2025: 18वें सीजन से पहले आई बड़ी खबर, जानें कैसे फ्री में ले पाएंगे आईपीएल का मजा

    स्‍टार प्‍लेयर को देखकर बड़ा हुआ

    इवेंट में रजत पाटीदार ने कहा, "विराट भाई, अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे दिग्गज आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। मैं उन्हें खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं। शुरू से ही मुझे यह फ्रेंचाइजी काफी पसंद रही है। मैं इससे ज्यादा खुश हूं कि मुझे खुशी है कि मुझे इस टीम की कप्‍तानी का मौका मिला है।"

    ये भी पढ़ें: IPL 2025: खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का नियम बदला, जानें कैसे फ्रेंचाइजी को होगा इसका नुकसान

    खबरें और भी