Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs Eng test: भारतीय टीम ने खोज लिया Virat Kohli का विकल्‍प, IPL और घरेलू क्रिकेट में जड़ चुका है विस्‍फोटक शतक

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 04:08 PM (IST)

    भारतीय टीम 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर पांच मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। खिलाड़ी को कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कि ...और पढ़ें

    रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है। फोटो- एक्स
    रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर पांच मैचों की सीरीज खेलने जा रही है
    2. रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है
    3. बल्लेबाज को विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम में जगह दी गई है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajat Patidar got call from BCCI: भारतीय टीम 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर पांच मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस बीच रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है।

    कोहली की गैरमौजूगी में मिली जगह 

    30 साल के मध्य प्रदेश के बल्लेबाज को विराट कोहली Virat Kohli की गैरमौजूदगी में टीम में जगह दी गई है। दरअसल विराट कोहली ने निजी कारणों के कारण पहले दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। इन दिनों पाटीदार शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 151 रन बनाए थे।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया वनडे डेब्यू

    पाटीदार ने लायंस के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी 111 रन बनाए थे। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में रजत पाटीदार टीम ए का हिस्सा थे। पाटीदार ने मंगलवार को बीसीसीआई के नमन पुरस्कार में हिस्सा लिया।  पाटीदार ने दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।

    ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: "हम परिस्थितियों के अनुसार खेलेंगे", हेड कोच Rahul Dravid ने सीरीज के आगाज से पहले 'बैजबॉल शैली' पर दिया बड़ा बयान

    पुजारा और चेतेश्वर पुजारा को किया नजरअंदाज

    इस दौरान उन्होंने पारी का आगाज किया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वह मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पाटीदार को शामिल करने का मतलब चेतेश्वर पुजारा Cheteshwar Pujara और अजिंक्य रहाणे को नजरअंदाज करना है।

    खबरें और भी

    पुजारा ने किया शानदार प्रदर्शन

    हालांकि पुजारा ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी Ranji Trophy में अपना जबरदस्त फॉर्म दिखाया है। इसके अलावा सरफराज खान को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। आज ही रिंकू सिंह को भी टीम इंडिया ए में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे मल्टी-डे मैच के लिए शामिल किया गया है। 

    ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे KL Rahul, दो विकेटकीपर को टीम में मिली जगह, Dhruv Jurel करेंगे डेब्यू