विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranji Trophy 2024: हनुमा विहारी ने आंध्र टीम के कप्तानी पद से दिया इस्तीफा, अब ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

Published: Fri, 12 Jan 2024 05:34 PM (IST)

पिछले सीजन में हनुमा विहारी ने 14 पारियों में 35 की औसत और 2 अर्धशतक के साथ 490 रन बनाए ...और पढ़ें

हनुमा विहारी ने आंध्रा की छोड़ी कप्तानी। फाइल फोटो
हनुमा विहारी ने आंध्रा की छोड़ी कप्तानी। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान हनुमा विहारी ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। बंगाल के खिलाफ कड़ी टक्कर के बाद, रिकी भुई अब आंध्र की ओर से नेतृत्व करेंगे। कप्तानी की जिम्मेदारी से हटने के बावजूद वह प्लेइंग इलेवन का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे। आंध्र का अगला मुकाबला मुंबई के साथ होगा।

गौरतलब हो कि पिछले सीजन में हनुमा विहारी ने 14 पारियों में 35 की औसत और 2 अर्धशतक के साथ 490 रन बनाए थे। अनुभवी क्रिकेटर ने दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन का भी नेतृत्व किया और रणजी चैंपियन सौराष्ट्र के खिलाफ ईरानी कप में शेष भारत की कप्तानी की थी।

आईपीएल में रहे थे अनसोल्ड

मौजूदा सीजन की शुरुआत से पहले ऐसी अटकलें थीं कि यह बल्लेबाज अपने टेस्ट करियर को बचाने के लिए प्रसिद्ध कोच चंद्रकांत पंडित के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, आंध्र ने उन्हें टीम में बनाए रखने में सफल रहा। विजय हजारे ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन और आईपीएल 2024 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बावजूद, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 149.67 की तेज स्ट्राइक रेट से 229 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- NZ vs PAK: मैदान पर Ish Sodhi का एक हाथ से 'चमत्कार', गोली की रफ्तार से आ रही गेंद को कैच में किया तब्दील, देखें वीडियो

रिकी भुई करेंगे आंध्रा की कप्तानी

हनुमा विहारी के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद रिकी भुई अब आंध्रा टीम की कमान संभालेंगे। इससे पहले रिकी भुई सभी प्रारूपों में 22 बार और रणजी ट्रॉफी मैचों में पांच बार आंध्र का नेतृत्व कर चुके हैं। बंगाल के खिलाफ हालिया मैच में उनकी 175 रन की शानदार पारी खेली थी। यह उनका 15वां प्रथम श्रेणी शतक था।

विहारी ने खेला है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

बता दें कि विहारी ने आखिरी बार 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए खेला था। पिछले सीजन में अपनी कप्तानी में विहारी ने आंध्र को नॉकआउट तक पहुंचाया था। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।उन्होंने उस मैच में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। अवेश खान बाउंसर के कारण उनके बाएं हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद उन्हें बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था।

यह भी पढे़ं- NZ vs PAK: ग्लेन फिलिप्स और टिम साउदी की आंधी में उड़ी पाकिस्तान की टीम, 46 रन से मिली न्यूजीलैंड को जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।