Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती की जगह ये स्पिनर जाएगा जिम्बाब्वे, सेलेक्टर्स ने लिया बड़ा फैसला!

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 02:32 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टी20 टीम के अहम सदस्य वरुण चक्रवर्ती का जिम्बाब्वे दौरे पर टीम से बाहर होना तय माना जा रहा है। इसका कारण उनकी चोट है। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसम ...और पढ़ें

    वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर

    वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे के बाद भारत को जिम्बाब्वे का दौरा करना है और इसके लिए टीम का एलान भी कर दिया गया है। हालांकि, इस टीम में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद चोट लग गई थी। इसी कारण वह आखिरी दो मैच नहीं खेले और अब उनका जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर होना तय लग रहा है।

    ऐसे में सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ गए रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी है। 'स्पोर्टस्टार' ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। चौथे टी20 मैच से पहले वरुण को मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत थी। इससे पहले वह आयरलैंड दौरे पर भी नहीं थे क्योंकि आईपीएल के दौरान भी उन्हें पैर में चोट थी। जिम्बाब्वे में भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। 

    गंभीर और लक्ष्मण से ली राय

    रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने बिश्नोई को टीम में जोड़ने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के साथ जाने वाले वीवीएस. लक्ष्मण से पूछकर ये फैसला किया है। जिम्बाब्वे दौरे पर गंभीर की जगह लक्ष्मण ही कोच की भूमिका निभाएंगे और गंभीर आराम करेंगे।

    बिश्नोई इंग्लैंड दौरे पर भी टीम में थे, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक था। उनके एक महंगे ओवर ने भारत को मैच हरवा दिया था। हालांकि, जिम्बाब्वे का दौरा उनके लिए एक और मौका साबित हो सकता है।

    राणा भी गए बाहर

    वरुण की तरह तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चौथे टी20 मैच से पहले चोटिल हो गए थे और इसी कारण आखिरी के दो मैच नहीं खेले। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन अब ये सीरीज नहीं खेल पाएंगे। राणा भी लंबे समय चोट के बाद वापसी करते हुए लौटे थे। चोट के कारण ही वह आईपीएल-2026 नहीं खेले थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम से हुए बाहर तो फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इस खिलाड़ी ने दिया सहारा- Video

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: खाली हाथ लौट रहे श्रेयस अय्यर ने गिनाई इंग्लैंड दौरे की गलतियां, टीम को दे डाली नसीहत