विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदकिस्मती ने नहीं छोड़ा Ashwin का साथ, रिटायरमेंट लेने के बाद भी लग गया करियर पर दाग

Published: Wed, 18 Dec 2024 12:22 PM (IST)

गाबा टेस्‍ट ड्रॉ होने के साथ ही दिग्‍गज भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया। ...और पढ़ें

शानदार रहा अश्विन का करियर। इमेज- सोशल मीडिया
शानदार रहा अश्विन का करियर। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. अश्विन को नहीं मिला फेयरवेल मैच
  2. एडिलेड टेस्‍ट खेले थे रविचंद्रन अश्विन
  3. गाबा में जडेजा को प्‍लेइंग 11 में मिला मौका

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्‍गज भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्‍ट ड्रॉ होने के साथ ही इंटनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का एलान कर दिया। मैच के बाद अश्विन प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के लिए आए और उन्‍होंने सभी को अपने फैसले के बारे में बनाया। टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले और कई मौकों पर टीम को मैच जिताने वाले अश्विन की किस्‍मत भी फूटी रही।

फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिला

कई महान भारतीय प्‍लेयर्स की तरह ही अश्विन को भी फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्‍ट एडिलेड में खेल गया था। अश्विन इस मैच का हिस्‍सा थे। हालांकि, गाबा टेस्‍ट में उनकी जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया। तीसरे टेस्‍ट में जडेजा ने बल्‍ले से अहम पारी खेली। ऐसे में अगले 2 टेस्‍ट में जडेजा की जगह लगभग तय थी।

अश्विन अगले 2 टेस्‍ट में भी बेंच पर ही बैठे नजर आ सकते थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्‍होंने संन्‍यास का फैसला किया। इस साल अगस्‍त में शिखर धवन ने संन्‍यास लिया था। उन्‍हें भी फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। कई ऐसे महान भारतीय प्‍लेयर हैं जिन्‍हें फेयरवेल मैच नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: R Ashwin ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, धोनी समेत इन दिग्गजों की परंपरा को किया फॉलो

युवराज सिंह

वनडे विश्‍व कप 2011 की जीत के हीरो रहे युवराज सिंह भी फेयरवेल मैच नहीं खेल पाए थे। विश्‍व कप में उन्‍होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। इसके अलावा युवराज ने टी20 विश्‍व कप 2007 में भी यकई अहम पारियां खेली थीं।

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2013 में खेला था। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए इस टेस्‍ट में सहवाग ने 6 रन बनाए थे। इससे बाद उन्‍हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। ऐसे में 2015 में उन्‍होंने क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी थी।

महेंद्र सिंह धोनी

भारत को आईसीसी की सभी ट्रॉफी जिताने वाले कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे विश्‍व कप 2019 के सेमीफाइनल में रन आउट हुए थे। यह उनके करियर का आखिरी मैच था। इसके बाद 15 अगस्‍त, 2020 को उन्‍होंने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए संन्‍यास का एलान किया था।

ये भी पढ़ें: Ravichandran Ashwin Net Worth: इंटरनेशनल क्रिकेट में 765 विकेट, टेस्‍ट में 37 बार 5 विकेट हॉल; करोड़ों के मालिक हैं अश्विन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।