Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: Ravindra Jadeja ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास, पहली बार किया यह कारनामा; 17 महीने का इंतजार हुआ खत्म

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 10:50 PM (IST)

    रवींद्र जडेजा ने मैनचेस्टर में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते ह ...और पढ़ें

    रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास।
    रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास।

    HighLights

    1. रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड में जड़ा दूसरा शतक
    2. बर्मिंघम 2022 में जडेजा ने जड़ा था शतक
    3. वॉशिंगटन सुंदर के साथ की 203 रन की साझेदारी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दिखाया कि उनकी कितनी काबिलियत है। वहीं, दुनिया के बेस्ट ऑलराउडंर में से एक जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर दो टेस्ट शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

    रवींद्र जडेजा निचले क्रम पर उतरकर बेहतरीन बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। इससे पहले लॉर्ड्स की दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली थी। अब मैनचेस्टर में जडेजा ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वह 107 रन बनाकर नाबाद रहे। इस शतक की बदौलत जडेजा ने इतिहास रच दिया।

    बने पहले भारतीय खिलाड़ी

    वह पहले भारतीय खिलाड़ी बनें, जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर नंबर-6 या उससे नीच बल्लेबाजी करते हुए दो शतक जड़े हैं। जडेजा ने इससे पहले बर्मिंघम में 2022 में शतक जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने कुल तीसरा शतक जड़ा। अब मैनचेस्टर में शतक जड़कर 17 महीने का इंतजार खत्म किया।

    17 महीने का इंतजार किया खत्म

    दरअसल, इसके पहले उन्होंने इंग्लैंड के ही खिलाफ फरवरी 2024 में राजकोट में 112 रन की पारी खेली थी। जडेजा ने अपने करियर में तीसरा, चौथा और पांचवां शतक इंग्लैंड के ही खिलाफ जड़ा। जडेजा का पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ और दूसरा शतक श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था।

    खबरें और भी

    सुंदर के साथ की 203 रन की साझेदारी

    रवींद्र जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पांचवें विकेट के लिए 203 रन की नाबाद साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत भारत ने मैच ड्रॉ कराया। वॉशिंगटन सुंदर ने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी जड़ी। वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे।