Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB के कोच के बाद तूफानी बल्लेबाज पर भी चला BCCI का हंटर, ठोका 30 फीसदी जुर्माना

    Updated: Mon, 11 May 2026 10:13 PM (IST)

    आरसीबी के स्टार बल्लेबाज पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उनके ऊपर ये जुर्माना एक भद्दा इशारा करने के कारण लगा है। ...और पढ़ें

    आरसीबी के स्टार पर लगा जुर्माना

    आरसीबी के स्टार पर लगा जुर्माना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को अपने दूसरे होम ग्राउंड रायपुर में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया, लेकिन इस जीत के बाद भी उसकी मुसीबतें बढ़ी हैं। उसके कोच एंडी फ्लावर पर तो जुर्माना लगा ही था अब आरसीबी के एक तूफानी बल्लेबाज की जेब भी ढीली हो गई है।

    दोनों ही टीमों के बीच ये मैच काफी रोमांचक हुआ था। आरसीबी ने आखिरी लम्हों में ये मैच जीता था और फिर जमकर जश्न मनाया था। आरसीबी की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तब टिम डेविड ने डगआउट से अश्लील इशारा किया था जिसके कारण उन पर जुर्माना लगाया है।

    कटेगी मैच फीस

    आईपीएल द्वारा सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि टिम डेविड ने जो किया उसके लिए उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बयान में लिखा है, "आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में दो डिमेरिट अंक भी आए हैं। उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया है।"

    बयान में आगे लिखा है, "टिम डेविड ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन किया है जिसमें अश्लील इशारा करना शामिल है।"

    टिम डेविड ने अपनी गलती को स्वीकार किया है और जो सजा मैच रैफरी अमित शर्मा ने दी है उसे मान लिया है।

    कोच पर भी लगा जुर्माना

    टिम डेविड से पहले टीम के कोच एंडी फ्लावर पर भी जुर्माना लगा था। कोच पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है। फ्लावर ने चौथे अंपायर के साथ बातचीत करते हुए अपनी निराशा जाहिर की थी। ये मामला आरसीबी की पारी के 18वें ओवर का था। ओवर की दूसरी गेंद पर विवादित बाउंड्री के फैसले को लेकर फ्लावर खुश नहीं थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PBKS vs DC: प्रियांश आर्या ने दिल्ली के खिलाफ मचाया गदर, वैभव सूर्यवंशी के खास क्लब में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर ने IPL 2026 फाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किन टीमों के बीच होगी खिताबी जंग