IPL 2026: आरसीबी का स्टार खिलाड़ी पहुंचा कोर्ट, अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से चल रहा NOC पर विवाद
एसएलसी ने राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। तुषारा ने कहा कि उनकी फिटनेस का स्तर कभी भी कम नहीं पाया गया और उन्हें पहले भ ...और पढ़ें

कोर्ट पहुंचा RCB का ये स्टार खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) ने आईपीएल 2026 में आरसीबी से जुड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया। उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुषारा ने कोलंबो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दाखिल कर NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जारी करने का आदेश देने की मांग की है।
कोर्ट पहुंचा RCB का ये स्टार खिलाड़ी
तुषारा पिछले सीजन RCB की खिताबी टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार बोर्ड ने फिटनेस का हवाला देते हुए उन्हें भारत आने की परमिशन नहीं दी। बता दें कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.6 करोड़ रुपये में साइन किया है।
फिटनेस टेस्ट पर अटका मामला
श्रीलंका क्रिकेट के अनुसार, तुषारा अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो सके और 29 में से 17 अंकों के मानक तक नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते NOC रोक दिया गया।
हालांकि तुषारा ने इन दावों को खारिज करते हुए कोर्ट में कहा है कि उनकी फिटनेस पूरी तरह ठीक है और पहले भी इसी स्तर पर उन्हें NOC मिलता रहा है।
बोर्ड से लिया पंगा
रिपोर्ट्स के अनुसार, तुषारा ने अपनी याचिका में बोर्ड अध्यक्ष शम्मी सिल्वा सहित कई अधिकारियों को पक्षकार बनाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने 31 मार्च को खत्म हो रहे अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया था ताकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर फोकस कर सकें।
तुषारा का कहना है कि अगर उन्हें IPL खेलने की अनुमति नहीं मिलती, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा और भविष्य के मौके भी प्रभावित होंगे।
गौरतलब है कि तुषारा ने पिछले सीजन RCB के लिए एक मैच खेला था, जबकि IPL 2024 में एमआई के लिए सात मुकाबलों में हिस्सा लिया था।