Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs SRH: विराट कोहली ने टपकाया बेहद आसान कैच, जीवनदान मिलने के बाद अनिकेत ने बल्ले से मचाई तबाही

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 10:13 PM (IST)

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली से बड़ी गलती हो गई। उन्होंने अनिकेट वर्मा का आसान कैच टपका दिया, जिससे हैदराबाद की टीम ने 200 रनों का विशाल स् ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने छोड़ा कैच

    विराट कोहली ने छोड़ा कैच

    HighLights

    1. विराट कोहली ने छोड़ा आसान कैच

    2. अनिकेत वर्मा ने खेली तूफानी पारी

    3. सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 201 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाद विराट कोहली से आईपीएल 2026 के पहले मैच में बड़ी गलती हो गई। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर अनिकेत वर्मा का आसान सा कैच टपका दिया। उनकी इस गलती की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खामियाजा भुगतना पड़ा और हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

    चिन्नास्वामी में बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गत चैंपियन ने शानदार शुरूआत की और पावरप्ले में ही 3 विकेट चटका लिए। उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए लग रहा था कि ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी लेकिन कोहली की एक गलती की वजह से टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

    विराट कोहली ने छोड़ा अनिकेत वर्मा का कैच

    बेंगलुरु के लिए 18वें ओवर में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करने के लिए आए। ओवर की तीसरी गेंद को अनिकेत ने लॉन्ग ऑन पर गेंद को मारा। कोहली ने दौड़ लगाते हुए कैच लेने की कोशिश की। गेंद विराट के हाथों में आ गई लेकिन वे इस कैच को पूरा नहीं कर सके। कैच छूटने के बाद पूर्व आरसीबी कप्तान खुद हैरान दिखाई दे रहे थे और उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था। अनिकेत को इस तरह जीवनदान मिला और अंत में तूफानी पारी खेलकर उन्होंने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

    अनिकेत वर्मा की तूफानी पारी

    कैच छूटने के बाद वर्मा ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने मुकाबले में 18 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 238 से अधिक का रहा। हालांकि, उनका कैच विराट ने ही पकड़ा लेकिन उस वक्त तक हैदराबाद ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। उनकी पारी का ही नतीजा थी कि 2016 की चैंपियन ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना डाले।

    खबरें और भी

    ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक

    हैदराबाद की मुकाबले में कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की। किशन ने मैच में 38 गेंदों पर 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 8 चौके 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। किशन और अनिकेत के अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी 31 रन बनाए, जिससे हैदराबाद ने 201 रनों का स्कोर खड़ा किया।

    यह भी पढ़ें- Who Is Abhinandan Singh: IPL 2026 में RCB की ओर से किया डेब्‍यू, ईशान किशन को नहीं बनाने दिया शतक

    यह भी पढ़ें- RCB vs SRH: टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच! फिल सॉल्ट ने पहले मैच में ही लपके दो अद्भुत कैच