T20 World Cup 2026 के फाइनल में परफॉर्म करेंगे रिकी मार्टिन, ICC ने नाम का किया एलान
आईसीसी ने घोषणा की है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्यूर्टो रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन परफॉर्म करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद क ...और पढ़ें
HighLights
रिकी मार्टिन टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में करेंगे परफॉर्म
अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा फाइनल मुकाबला
समापन समारोह 8 मार्च को शाम 5:30 बजे शुरू होगा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। विश्व कप के समापन समारोह में विदेशी कलाकर अपनी प्रस्तुति देते हुए दिखाई देंगे। फाइनल मैच में प्यूर्टो के रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन परफॉर्म करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वे फाइनल मैच की शुरूआत से पहले अपनी परफॉर्मेंस देंगे।
आईसीसी ने मार्टिन के नाम का एलान करते हुए खुशी जताई है। बता दें कि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है। फाइनल मुकाबले से पहले समापन समारोह होगा। ये भारतीय समयानुसार 5:30 बजे होने वाला है। अहमदाबाद में एक बेहतरीन मुकाबला होने की उम्मीद है लेकिन चौकों और छक्कों की बारिश से पहले मार्टिन अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे।
रिकी मार्टिन के नाम का आईसीसी ने किया एलान
आईसीसी ने रिकी मार्टिन के नाम का एलान करते हुए एक पोस्ट में लिखा, "टी20 वर्ल्ड कप 2026 का जश्न और भी बड़ा हो गया है। हमें ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वर्ल्ड आइकन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन विश्व कप के फाइनल में अपनी प्रस्तुतु देंगे। वे फाइनल में मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। ये एक ऐसा उत्सव है, जिसे आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे। स्टेडिम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे और समापन समारोह शाम 5:30 बजे शुरू होगा।"
भारत-न्यूजीलैंड ने फाइनल में पहुंची
न्यूजीलैं और साउथ अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। इसके जवाब में कीवी टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से मैच को अपने नाम किया और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।
खबरें और भी
दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन बनाए और टीम इंडिया ने मुकाबले को 7 रनों से अपने नाम किया। ऐसे में अब टीम इंडिया अपना टाइटल न्यूजीलैंड के खिलाफ डिफेंड करने के लिए 8 मार्च को अहमदाबाद में उतरने वाली है।