Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rinku Singh का हुआ रोका, समाजवादी पार्टी की इस नेता के साथ लेंगे 7 फेरे

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 04:28 PM (IST)

    टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। समाजवादी पार्टी की मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ रिंकू सिंह ...और पढ़ें

    रिंकू सिंह की हो गई सगाई। इमेज- सोशल मीडिया
    रिंकू सिंह की हो गई सगाई। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. टी20 इंटरनेशनल में रिंकू बनाए 507 रन
    2. लोअर ऑर्डर में तूफानी बल्‍लेबाजी करते रिंकू
    3. इंग्‍लैंड के खिलाफ खेलते दिखेंगे रिंकू सिंह

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह के फैंस के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। उत्‍तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह का रोका हुआ है।

    प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंक सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी।

    लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे रिंंकू

    • टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह पिछले दो सालों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
    • रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया की बात करें तो वह 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं।
    • प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। उन्‍होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की।
    • प्रिया सरोज ने बीजेपी नेता बीपी सरोज को लोकसभा चुनाव में हराया था।
    • प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी राजनीती में रहे हैं।
    • वह मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार (1999, 2004 और 2009) सांसद रहे चुके हैं।
    • प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था।
    • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में इस युवा चेहरे पर दांव खेला था।

    इंटरनेशनल क्रिकेट में रिंकू का प्रदर्शन

    रिंकू सिंह की बात करें तो उन्‍होंने अपने करियर में अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 2 पारियों में उन्‍होंने 27.50 की औसत और 134.14 की स्‍ट्राइक रेट से 55 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 38 रन है। इतना ही नहीं रिंकू ने अपने करियर में अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

    इस दौरान 22 पारियों में तूफानी बल्‍लेबाज ने 507 रन ठोके हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उनकी औसत 46.09 की और स्‍ट्राइक रेट 165.14 की रही है। टी20 इंटरनेशनल में उन्‍होंने अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 69 रन है।

    22 जनवरी से खेलते नजर आएंगे रिंकू सिंह

    रिंकू सिंह जल्‍द ही इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। इस दौरान भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।

    खबरें और भी

    भारत बनाम इंग्‍लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

    • पहला टी20 : 22 जनवरी- ईडन गार्डन, कोलकाता
    • दूसरा टी20 : 25 जनवरी- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
    • तीसरा टी20 : 28 जनवरी- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
    • चौथा टी20 : 31 जनवरी- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
    • पांचवां टी20 : 2 फरवरी- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

    ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह हुए फेल, समीर रिजवी ने 21 साल की उम्र में किया कमाल; विदर्भ के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक