यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सगाई के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे Rinku Singh का जोरदार स्वागत, प्रिया सरोज को देखकर शर्माए!
भारतीय टीम रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हाल ही में सगाई हुई थी। लखनऊ के एक होटल में रिंग सेरेमनी हुई थी। इस कार्यक्रम में कई भारतीय क्रिकेटर ...और पढ़ें

HighLights
- 8 जून को हुई थी रिंकू-प्रिया की सगाई
- IPL 2025 में रिंकू ने बनाए 206 रन
- मछलीशहर सीट में सपा सांसद हैं प्रिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की हाल ही में सगाई हुई थी। लखनऊ के एक होटल में उनकी रिंग सेरेमनी हुई थी। इस कार्यक्रम में कई भारतीय क्रिकेटर के अलावा नेता और परिवार के करीबी लोग शामिल हुए थे। सगाई के बाद अब रिंकू सिंह अपनी ससुराल पहुंचे हैं। ससुराल में भारतीय क्रिकेटर का जोरदार स्वागत हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुराल पहुंचते ही रिंकू सिंह का सबसे पहले तिलक लगाया जाता है। इसके बाद उन पर पुष्प वर्षा की जाती है। रिंकू जब अंदर जाते हैं तो उस दौरान भी उन पर फूल बर्षाए जाते हैं। इस दौरान रिंकू काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Rinku Singh received a welcome on reaching her in-laws house for the first time. #rinkusingh #priyasaroj pic.twitter.com/zmc1yC7x0x
— Mahesh (@mahesh_716) June 15, 2025
बता दें कि रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी 8 जून को हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत 20 सांसद पहुंचे थे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, क्रिकेटर पीयूष चावला, प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की थी। रिंग सेरेमनी के दौरान प्रिया भावुक हो गई थीं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में रिंकू के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 2 वनडे की 2 पारियों में 27.50 की औसत और 134.14 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए हैं। इसके अलावा 33 टी20 इंटरनेशनल की 24 पारियों में उन्होंने 546 रन जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उनकी औसत 42.00 की और स्ट्राइक रेट 161.06 की रही है। टी20 इंटरनेशनल में रिंकू 3 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 69 रन है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल को इंग्लैंड में क्या सुधार करना चाहिए? सौरव गांगुली ने दी करियर बदलने वाली एडवाइज
आईपीएल 2025 में रिंकू का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 13 मुकाबलों में 206 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने कोई अर्धशतक तक नहीं लगाया था। आईपीएल में अब तक खेले 59 मुकाबलों में रिंकू के बल्ले से 1099 रन निकले हैं। अपने आईपीएल करियर में रिंकू 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। लीग में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 67 रन है।