विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: गेंदबाजी में चमके रिंकू सिंह, 19वें ओवर में चटकाए 2 विकेट; गौतम गंभीर भी नहीं रोक पाए हंसी

Published: Wed, 31 Jul 2024 12:03 AM (IST)

IND vs SL भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला टाई रहा। सुपर ओवर ...और पढ़ें

रिंकू सिंह ने की शानदार गेंदबाजी। इमेज- सोशल मीडिया
रिंकू सिंह ने की शानदार गेंदबाजी। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला
  2. आखिरी ओवर में सूर्यकुमार ने किए 2 शिकार
  3. भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला टाई रहा। सुपर ओवर में भारतीय टीम ने मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा जमाया। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के चलते श्रीलंकाई टीम आखिरी 5 ओवर में 30 रन भी नहीं बना सकी।

आखिरी 2 ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने सभी को चौंकाते हुए 19वां ओवर रिंकू सिंह को थमा दिया। तूफानी बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाने वाले रिंकू गेंदबाजी में भी छा गए और उन्‍होंने 2 विकेट चटकाए। सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को भी रिंकू के इस प्रदर्शन पर भरोसा नहीं हुआ और उनकी हंसी छूट गई।

दूसरी ही गेंद पर चटकाया विकेट

19वें ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने 1 रन दिया। दूसरी गेंद पर उन्‍होंने कुसल परेरा को कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया। टी20 इंटरनेशनल में रिंकू सिंह का यह पहला विकेट था। शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे परेरा अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 34 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: SL vs IND Highlights: सुपर ओवर में जीता भारत, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने लिए दो-दो विकेट

रिंकू का यह विकेट देखकर डगआउट में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। तीसरी गेंद पर कामिंदु मेंडिस ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने 2 रन और 5वीं गेंद पर कोई रन नहीं दिया।

आखिरी गेंद पर झटका दूसरा विकेट

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू ने दूसरा शिकार किया। उन्‍होंने रमेश मेंडिस को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। मेंडिस ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, उन्होंने बैकफुट से जोरदार पुल किया। हालांकि, वह शॉट को भरपूर ताकत नहीं दे सके। डीप मिडविकेट से अपनी बाईं ओर दौड़ गिल ने इस कैच को पूरा किया। रमेश मेंडिस ने 6 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: SL vs IND: संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में किया निराश, आखिरी टी20 में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।