विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'माता रानी कृपा करें', रिषभ पंत की सलामती के लिए पाकिस्‍तानी क्रिकेटर का पोस्‍ट हुआ वायरल

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Fri, 30 Dec 2022 01:46 PM (IST)

Rishabh Pant Car Accident at Roorkee टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) का कार एक्सीडेंट हो गया। इसी बीच दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने माता रानी से पंत के जल्दी ठीक होने की कामना की। उनका ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rishabh Pant Car Accident at Roorkee (Photo-Design)
Rishabh Pant Car Accident at Roorkee (Photo-Design)

 नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Rishabh Pant Car Accident। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) का आज यानि 30 दिंसबर को कार एक्सीडेंट हो गया। बता दें दिल्ली से रुड़की जाते वक्त पंत का कार हादसा हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस एक्सीडेंट में पंत (Rishabh Pant) की कार में आग लग गई थी, हालांकि रिषभ कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले। इसी बीच पाकिस्तान टीम की तरफ से खेलने वाले महज दूसरे हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने माता रानी से पंत के जल्दी ठीक होने की कामना की। उनका ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rishabh Pant के स्वस्थ स्वास्थ्य को लेकर Danish Kaneria ने की दुआ

दरअसल, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) पहले से ही घुटने की चोट के चलते श्रीलंका सीरीज से बाहर हो गए थे। ऐसे में अपने परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए रिषभ पंत आज यानि 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली से रुड़की के लिए निकले। बता दें पंत खुद कार चलाकर रुड़की जा रहे थे कि उनके साथ एक बड़ा हादसा हुआ।

झपकी लगने के चलते पंत (Rishabh Pant) अपनी कार का संतुलन खो बैठे और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि पंत ने खुद को बचाने के लिए कार की खिड़की को हाथ से तोड़ा और खुद को बाहर निकला। उन्हें कई चोटें आई है, इस वक्त वो देहरादून के मेक्स हॉस्पिटल में भर्ती है।

इसी बीच उनके स्वस्थ स्वास्थ्य को लेकर फैंस और कई क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे है, जिसमें पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले दानिश कनेरिया (Danish Kaneria)का नाम भी शामिल है। बता दें दानिश का एक ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंत के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे है। दानिश ने लिखा, ''माता रानी कृपा करें रिषभ पंत पर, माता कृपा रखना रिषभ पर, उम्मीद करता हूं कि उनके लिए सब सही रहे''

यहां भी पढ़िए:

Rishabh Pant Health Condition: देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल में चल रहा ऋषभ पंत का इलाज, पढ़िए तबीयत का अपडेट

Rishabh Pant Car Accident: रिषभ पंत की कार टकराने के बाद किस तरह पकड़ी आग, दुर्घटना का CCTV फुटेज आया सामने