Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अरे रे ऋषभ पंत ये क्या किया... कप्तानी का ऑफर ठुकरा दिया, सामने आई यह बड़ी वजह

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 06:30 AM (IST)

    रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे राउंड की शुरुआत 23 जनवरी से होगी। ऐसे में बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रणजी मैच में हिस्स ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत ने दिल्ली की कप्तानी करने से किया इनकार। फाइनल फोटो
    ऋषभ पंत ने दिल्ली की कप्तानी करने से किया इनकार। फाइनल फोटो

    HighLights

    1. ऋषभ पंत दिल्ली की तरफ से खेलेंगे रणजी मैच
    2. लगभग सात साल बाद घरेलू क्रिकेट में लेंगे हिस्सा
    3. दिल्ली की कप्तानी करने से किया इनकार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई के सख्त निर्देशों के चलते टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे राउंड में हिस्सा लेंगे। 23 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। ऐसे में ऋषभ पंत ने दिल्ली टीम की कप्तानी करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली क्रिकेट संघ ने अभी तक अगले राउंड के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है लेकिन, उसमें पंत का नाम शामिल होना तय है।

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए अपनी सहमति दी है। वह दिल्ली की टीम से राजकोट के मैदान पर सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने उतरेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक पंत को दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी का भी ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस जिम्मेदारी को संभालने से इनकार कर दिया।

    2018 में खेला था आखिरी बार घरेलू क्रिकेट

    गौरतलब हो कि ऋषभ पंत ने साल 2018 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। करीब सात साल बाद ऋषभ पंत पहली बार रणजी ट्रॉफी में कोई मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पंत के टीम की कप्तानी करने से इनकार कर देने पर अब दिल्ली क्रिकेट संघ की चयन समिति के अध्यक्ष गुरशरण सिंह की अध्यक्षता में आयुष बडोनी को ही रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबलों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला ले सकती हैं।

    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए छोड़ी कप्तानी

    बता दें कि पंत का कप्तानी नहीं करने के फैसले के पीछे एक बड़ी वजह ये मानी जा रही है कि वह लगातार मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, दिल्ली की टीम अभी रणजी ट्रॉफी 2024-25 में ग्रुप-डी में 19 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज है।

    खबरें और भी

    आयुष बडोनी पर जताया भरोसा

    क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पंत का मानना है कि कप्तान के रूप में एंट्री से टीम का संतुलन बिगड़ सकता है। उन्होंने मौजूदा कप्तान और टीम के कोच सरनदीप सिंह पर अपना पूरा भरोसा जताया। पंत ने 68 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच में 46.36 के औसत से 4868 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 11 शतकीय और 24 अर्धशतकीय पारियां भी दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें- फिटनेस ने बढ़ाई Jasprit Bumrah की टेंशन, लंबे समय तक नहीं रह पाएंगे टेस्‍ट में कप्‍तान; वाइस कैप्‍टन की रेस में 2 नाम