Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: Rishabh Pant ने 36 गेंद में अर्धशतक जड़कर बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल को छोड़ा पीछे

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 12:11 PM (GMT+05:30)

    ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत ने मुंबई में दूसरे दिन स ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत ने जायसवाल को छोड़ा पीछे। फोटो- BCCI
    ऋषभ पंत ने जायसवाल को छोड़ा पीछे। फोटो- BCCI

    HighLights

    1. ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
    2. पंत ने अपना अर्धशतक पूरा करने से पहले सात चौके और दो छक्के लगाए
    3. पंत और शुभमन गिल ने की 96 रन की पार्टनरशिप

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 36 गेंद में हासिल की। ​अर्धशतक पूरा करने के लिए ​पंत ने 7 चौके और दो छक्के लगाए। पंत ने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। सलामी बल्लेबाज ने इस सीरीज के दूसरे टेस्ट में पुणे में 41 गेंद में अर्धशतक बनाया था।

    ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन भारत को संकट से उबारते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। पंत ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को परेशान किया और अपने ट्रेडमार्क स्वभाव और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए 60 रन बनाए। इस पारी के दौरान पंत ने कुल 8 चौके और 2 छक्के लगाए। पंत और शुभमन गिल के बीच पांचवें विकेट के लिए 114 गेंद पर 96 रन की साझेदारी हुई।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक (भारतीय बल्लेबाज)

    • 36 गेंद, ऋषभ पंत- मुंबई 2024
    • 41 गेंद, यशस्वी जायसवाल- पुणे 2024
    • 42 गेंद, हरभजन सिंह- हैदराबाद 2010
    • 42 गेंद, सरफराज खान- बेंगलुरु 2024

    मिस्बाह ने जड़ी है सबसे तेज फिफ्टी

    बता दें कि ऋषभ पंत के नाम किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2022 में बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में पंत ने अर्धशतक जड़ा था। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक के नाम सर्वकालिक रिकॉर्ड है, मिस्बाह ने 2014 में अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 गेंद में अर्धशतक जड़ने का कामल किया था।

    पंत और गिल दोनों को मिला जीवनदान

    पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे। गिल और पंत नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन खेल की शुरुआत में पंत ने आक्रामक तेवर दिखाए और एजाज के पहले ओवर में तीन चौके लगाकर अपनी मंसा जाहिर कर दी। पंत और गिल दोनों को जीवनदान मिला। इसका फायदा उठाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नेपाल ने किया ये कैसा अजूबा...पहले इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया का 11 रन से बजा दिया बाजा, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

    यह भी पढे़ं- WI vs ENG Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग, एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी