Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishabh Pant Health: क्‍या ऋषभ पंत वापसी के लिए हैं तैयार? वीडियो शेयर करके फैंस के दिलों की बढ़ाई धड़कन

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 03:11 PM (IST)

    30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का भीषण कार एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई और वह क्रिकेट म ...और पढ़ें

    IPL 2024 Video: सभी टीमें हो जाए सावधान! Rishabh Pant वापसी करने को हैं तैयार
    IPL 2024 Video: सभी टीमें हो जाए सावधान! Rishabh Pant वापसी करने को हैं तैयार

    HighLights

    1. IPL 2024 में वापसी के लिए तैयार हैं Rishabh Pant
    2. ऋषभ पंत के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस को किया खुश
    3. जिम में जमकर पसीना बहाते हुए दिखे पंत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant Video: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। पंत की वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये कयास लगाया जा रहा है कि आईपीएल 2024 के लिए पंत दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।

    Rishabh Pant की लेटेस्ट वीडियो देख फैंस हुए खुश

    दरअसल, 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का भीषण कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई और वह क्रिकेट मैदान से दूर रहे। पंत क्रिकेट में वापसी करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। उनका हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत जिम में एक्सरसाइज कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में पंत ने लिखा, ''हर सेट के साथ बाउंस बैक कर रहा हूं।''

    यह भी पढ़ें: BAN vs NZ 2nd Test: बांग्‍लादेश का बल्‍लेबाज अपनी बेवकूफी से हुआ आउट, अपने नाम दर्ज करा लिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड- VIDEO

    ऐसे में उनका ये कैप्शन देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए ये माना जा रहा है ति पंत वापसी कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कुछ दिनों पहले बताया था कि पंत अब ठीक हैं और वह आईपीएलमें खेलेंगे और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी करेंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

    IPL 2023 में ऐसा रहा दिल्ली कैपिटल्स का परफॉर्मेंस

    पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का कप्तान बनाया गया था। डेविड की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा। पिछले सीजन आईपीएल से बाहर होने वाली दिल्ली कैपिटल्स पहली टीम रही। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 की अंक तालिका में 9वें स्थान पर अपना सफर खत्म किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 9 मैचों में हार का सामना किया।

    खबरें और भी