Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishabh Pant ने बढ़ाई भारतीय टीम की टेंशन, दूसरे दिन भी मैदान पर नहीं उतरे; जानें बैटिंग करेंगे या नहीं

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 03:43 PM (IST)

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट की दूसरे दिन की शुरुआत जो रूट ने शतक जड़कर की। वहीं भारत के लिए बुरी खबर सामने आई। तीसरे ...और पढ़ें

    दूसरे दिन भी विकेटकीपिंग नहीं कर रहे पंत। इमेज- पीटीआई
    दूसरे दिन भी विकेटकीपिंग नहीं कर रहे पंत। इमेज- पीटीआई

    HighLights

    1. पहले दिन चोटिल हो गए थे ऋषभ पंत
    2. पंत की उंगली में लगी थी चोट
    3. ध्रुव जुरेल कर रहे विकेटकीपिंग

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय किक्रकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच लंदन के लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट की दूसरे दिन की शुरुआत जो रूट ने शतक मारकर की। वहीं भारत के लिए बुरी खबर सामने आई।

    पहले दिन 34वें ओवर में चोटिल होने वाले विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत दूसरे दिन भी मैदान पर नहीं आए। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ही विकेटकीपिंग करेंगे। बीसीसीआई ने एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी।

    मेडिकल टीम की निगरानी में पंत

    बीसीसीआई ने एक्‍स पर लिखा, ऋषभ पंत अभी भी अपनी बाईं तर्जनी उंगली में लगी चोट से उबर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है। ध्रुव जुरेल दूसरे दिन भी विकेटकीपिंग करते रहेंगे।

    34वें ओवर में पंत को लगी थी चोट

    तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन दूसरे सेशन में पंत चोटिल हुए थे। 34वें ओवर की पहली गेंद पर वह चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह विकेटकीपिंग के लिए ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे थे। दिन के अंत तक जुरेल ने ही यह जिम्‍मेदारी संभालाी थी।

    बीसीसीआई की मेडिकल टीम पंत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पंत का जल्‍द ठीक होना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। वह इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ध्रुव जुरेल भले ही पंत की जगह ध्रुव जुरेल भले ही विकेटकीपिंग कर रहे हों पर वह बल्‍लेबाजी करने नहीं आ सकते हैं।

    खबरें और भी

    ऋषभ पंत ने मौजूदा सीरीज में 300 से ज्‍यादा रन बनाए हैं। पंत ने अब तक खेले 2 टेस्‍ट की 4 पारियों में 85.50 की औसत और 81.81 की स्‍ट्राइक रेट से 342 रन बनाए हैं। सीरीज में वह अब तक 2 शतक के साथ ही 1 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। लीड्स में खेले गए पहले टेस्‍ट की दोनों पारियों में पंत ने सेंचुरी जड़ी थी।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत की तुलना टेनिस स्टार अल्कराज से की, जानें ऐसा क्यों कहा?

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कितनी गंभीर है ऋषभ पंत की चोट, क्या खेल पाएंगे लॉर्ड्स टेस्ट? BCCI ने सबकुछ बताया