IND vs NZ 1st ODI: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर हो गए ...और पढ़ें
-1768067065071_m.webp)
सीरीज से बाहर हुए पंत।
HighLights
रविवार को खेला जाएगा पहला वनडे
वडोदरा में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर
केएल राहुल विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। शनिवार सुबह अभ्यास के दौरान पंत चोटिल हो गए थे। अब वह सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है। पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा।
दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, पंत शनिवार सुबह प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। अब वह 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अभी बीसीसीआई की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है।
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज से बाहर। सुबह अभ्यास के दौरान चोटिल हुए थे।#indvsNz
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) January 10, 2026
दर्द से कराह उठे थे पंत
अभ्यास के दौरान पंत भारतीय थ्रोडाउन विशेषज्ञों के विरुद्ध बल्लेबाजी करते समय कमर के ठीक ऊपर चोट लगने से दर्द से कराह उठे थे। टीम के सहायक कर्मचारियों और मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित अन्य सदस्य तुरंत ही उनका हाल-चाल जानने के लिए उनके पास पहुंच थे। चोट लगने के बाद पंत को थोड़ी देर के लिए उपचार लेने की जरूरत पड़ी थी और अब उनके बाहर होने की खबर ही आ गई है।
ऑनलाइन परामर्श किया
प्रारंभिक जांच में उनके क्लीनिकल लक्षण संतोषजनक नहीं पाए गए, जिसके बाद एमआरआइ स्कैन कराया गया। स्कैन रिपोर्ट और चिकित्सकीय निष्कर्षों को लेकर टीम प्रबंधन ने मशहूर आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डा. दिनशा पारडीवाला से ऑनलाइन परामर्श किया।
जांच में यह सामने आया कि पंत को दाहिनी ओर इंटरनल ओब्लिक मसल में स्ट्रेन के साथ मसल टियर हुआ है। इसी चोट के चलते उन्हें न्यूजीलैंड के विरुद्ध आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। कुछ दिनों के आराम के बाद वह आगे के आकलन और इलाज के लिए बीसीसीआइ के सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे।
खबरें और भी
जुरैल को मिल सकता मौका
पंत की जगह ध्रुव जुरैल ले सकते हैं। यह पहली बार नहीं है जब पंत चोट के कारण टीम से बाहर हुए हों। इससे पहले 2025 के इंग्लैंड दौरे पर भी उन्हें गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा था। लार्ड्स टेस्ट के दौरान उनकी हाथ की अंगुली में चोट लगी थी, जबकि मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद में कराए गए स्कैन में उनके पैर के पंजे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी, जिसके कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे।
बेंच पर बैठे रह सकते थे पंत
पंत भले ही सीरीज से बाहर हो गए हों, पर उनके बेंच में बैठने की संभावना ज्यादा थी। भारतीय स्क्वॉड में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल हैं। ऐसे में ज्यादा संभावना थी कि राहुल ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाते। पंत पिछले कुछ समय से फॉर्म से भी जूझ रहे हैं। हालांकि, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। पंत ने सर्विसेज के खिलाफ नाबाद 67 और गुजरात के विरुद्ध 70 रन की पारी खेली थी।
वनडे सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है
- पहला वनडे: 11 जनवरी, वडोदरा
- दूसरा वनडे: 14 जनवरी, राजकोट
- तीसरा वनडे: 18 जनवरी, इंदौर
भारतीय क्रिकेट टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा