Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ZIM: रियान पराग को डेब्यू पर मिला खास तोहफा, हर किसी के हक में नहीं आता ये दिन, देखें Video

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 06:23 PM (IST)

    असम के रहने वाले रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया। इस डेब्यू के मौके पर रियान पराग को ऐसा तोहफा मिला जो हर किसी के हिस्से नहीं आता। पर ...और पढ़ें

    रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
    रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू

    HighLights

    1. IND vs ZIM: रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
    2. IND vs ZIM: डेब्यू में रियान पराग को मिला खास तोहफा
    3. IND vs ZIM: आईपीएल में धूम मचाने के बाद मिला मौका

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले। इसके लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं और जमकर पसीना बहाते हैं। इसमें खिलाड़ियों के परिवार का योगदान भी बहुत अहम होता है और जब पहले मैच की कैप खिलाड़ी को उसका पिता ही पहनाए तो शायद ही इस एहसास से बेहतर कुछ हो। भारत के युवा क्रिकेटर रियान पराग के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

    भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। रियान पराग को भी इस टीम में चुना गया है और वह शानिवार को टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेल रहे हैं। इस मैच को दौरान उनके माता-पिता दोनों मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: रोहित-विराट की विरासत संभालने पर बहुत बड़ी बात बोल गए गिल, बता दिया अपना प्लान

    पिता ने पहनाई कैप

    मैच से पहले पराग को टीम इंडिया की कैप मिली। असम के रहने वाले पराग के पिता ने ये कैप उन्हें पहनाई और इसके बाद अपने बेटे को गले लगा लिया। इस दौरान उनकी मां भी साथ थीं और पिता के बाद पराग अपनी मां के गले लगे। पराग इस समय थोड़े भावुक नजर आए। पराग 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस टीम के ही शुभमन गिल इस दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान हैं।

    आईपीएल में चमका बल्ला

    रियान पराग ने आईपीएल में इस सीजन काफी प्रभावित किया था। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए 16 मैचों में 573 रन बनाए थे जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.21 का रहा था। ये रियान का अभी तक का बेस्ट आईपीएल सीजन था। रियान 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: दो तूफानी बल्लेबाज कर रहे हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू, ऋषभ पंत के दोस्त को भी चार साल बाद मिला मौका