Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Duleep Trophy: साफ-साफ आउट थे रियान पराग, फिर भी करने लगे नाटक, बीच मैदान पर दिखाया गुस्सा

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 01:33 PM (IST)

    रियान पराग जब भी मैदान पर उतरते हैं कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि सुर्खियों में आ जाते हैं। इस समय वह दलीप ट्रॉफी में इंडिया-ए की तरफ से खेल रहे हैं। पराग ...और पढ़ें

    आउट होने के बाद रियान पराग हो गए गुस्सा
    आउट होने के बाद रियान पराग हो गए गुस्सा

    HighLights

    1. दलीप ट्रॉफी के मैच की पहली पारी में फेल रियान पराग
    2. पराग ने आउट होने के बाद दिखाया गुस्सा
    3. यश दयाल ने लिया पराग का विकेट

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रियान पराग ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई है। वह हाल ही में जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ थे। इस समय रियान दलीप ट्रॉफी में इंडिया-ए की तरफ से खेल रहे हैं। हालांकि, रियान अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने जो गुस्सा दिखाया उसके कारण ये दाएं हाथ का बल्लेबाज सुर्खियों में आ गया है।

    बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया-ए और इंडिया-बी के मैच में रियान ने टीम को संभालने के लिए पैर जमाए और अच्छी शुरुआत की। लेकिन अपनी गलती से वह आउट हो गए और बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

    यह भी पढ़ें- IND A vs IND B: जिस नवदीप सैनी के लिए गौतम गंभीर ने लड़ी लड़ाई, उसने मचाई तबाही, टीम इंडिया में 3 साल बाद वापसी तय!

    गुस्से में दिखे रियान

    रियान पराग आउट होने के बाद गुस्से में दिखे। 39वां ओवर फेंक रहे थे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल। यश ने ओवर की आखिरी गेंद लेग स्टंप के बाहर फेंकी। गेंद रियान की कमर की हाइट की थी। बल्लेबाज ने इसे फ्लिक करना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। रियान आउट होने के बाद गुस्से में दिखे। वह किसी और से नहीं अपने आप से निराश थे।

    वह इस बात से निराश थे कि उन्होंने इतनी आसान गेंद पर रन बनाने का मौका गंवा दिया और अपना विकेट दे बैठे। रिप्ले में साफ दिख रहा था कि पराग क्लियर आउट हैं। पराग ने 64 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 30 रन बनाए।

    राहुल के साथ साझेदारी

    पराग ने इस पारी में केएल राहुल के साथ साझेदारी की। दोनों की साझेदारी अच्छी चल रही थी लेकिन पराग के आउट होने के बाद इस पर ब्रेक लग गया। दोनों ने 79 रनों की साझेदारी की। पराग का विकेट 145 रनों के कुल स्कोर पर गिरा। उनके जाने के बाद राहुल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। 169 के कुल स्कोर पर वॉशिंगटन सुंदर ने उनका विकेट निकाला। राहुल 111 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 37 रन बनाने में सफल रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2024: दोहरे शतक से चूके मुशीर खान, अय्यर-पडिक्‍कल ने कराया भारत D का फाइट बैक; पढ़ें दूसरे दिन का हाल