Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RJ Mahvash Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं चहल की 'रूमर्ड' GF आरजे महवाश? जानिए कमाई का जरिया

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 04:20 PM (IST)

    RJ Mahvash Net Worth भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को दुबई स्टेडियम में IND Vs NZ Final मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दे ...और पढ़ें

    कौन हैं आरजे महवाश? जिन्हें चहल की 'रूमर्ड' GF कहा जा रहा (Who is RJ Mahvash?)
    कौन हैं आरजे महवाश? जिन्हें चहल की 'रूमर्ड' GF कहा जा रहा (Who is RJ Mahvash?)

    HighLights

    1. Yuzvendra Chahal संग दुबई स्टेडियम IND Vs NZ Final देखने पहुंची आरजे महवाश
    2. RJ Mahvash का नाम चहल के साथ जोड़ा जा रहा है
    3. कितनी संपत्ति की मालकिन हैं RJ Mahvash?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RJ Mahvash Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में मिस्ट्री गर्ल आरजे महवाश के साथ दुबई स्टेडियम में देखा गया। फाइनल मैच के बीच चहल और आरजे की खूब सुर्खियां बटोरी और दोनों की तस्वीरें लगातार वायरल होने लगी। इन दोनों की फोटो के वायरल होने के बाद फैंस ये कहने लगे कि चहल को नई पार्टनर मिल गई हैं।

    इस बात को तूल भारत के चैंपियन बनने के बाद ज्यादा मिलने लगा, जब आरजे महवाश ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर भारत को जीत की बधाई दी और लिखा कि वह टीम इंडिया के लिए गुड लक है।

    हालांकि, दोनों ने अभी तक कुछ आधिकारिक तौर से रिलेशन पर कुछ बयान नहीं दिया है, लेकिन इन अफवाहों के बीच आरजे महवाश गूगल पर खूब ट्रेंड होने लगी हैं। आइए जानते हैं आरजे कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

    कौन हैं आरजे महवाश? जिन्हें चहल की 'रूमर्ड' GF कहा जा रहा (Who is RJ Mahvash?)

    दरअसल, आरजे महवाश (RJ Mahvash) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, जो प्रैंक वीडियो के लिए जानी और पहचानी जाती हैं। वह भारत की पहली महिला प्रैंक स्टार हैं, जिन्होंने अपने शानदार कंटेंट के जरिए काफी मिलियन व्यूस हासिल किए। पढ़ाई की बात करें तो महवाश ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और दिल्ली से मास कम्युनिकेशन की ड्रिगी हासिल की।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं RJ Mahvash? IND Vs NZ Final में Yuzvendra Chahal के साथ बैठकर खूब बटोरी सुर्खियां, विवेक ऑबरॉय ने भी दिखाई झलक

    साथ ही बता दें कि महवाश ने रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर अब वह यूट्यूब पर कॉमेडी कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती हैं।

    उनके इंस्टाग्राम की बायो के मुताबिक, वह एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उनका अगला प्रोजेक्ट सेक्शन 108 है। उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर उनके चैनल पर 8 लाख से ज्यादा सबसक्राइबर्स हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

    कई मीडिया रिपोर्ट्स से ये भी सामने आया कि आरजे महवाश को बिग बॉस 14 से भी ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते इसे स्वीकार नहीं किया।

    खबरें और भी

    आरजे महवाश की नेटवर्थ कितनी? (RJ Mahvash Net Worth in Indian Rupees)

    आरजे महवाश की नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 35 लाख रुपये के करीब हैं। उनकी हर महीने की कमाई 70 से 80 हजार रुपये के करीब है। अगर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा से उनकी तुलना की जाए तो धनश्री कमाई के मामले में उनसे काफी ऊपर हैं। धनश्री वर्मा की नेटवर्थ करीब 24 करोड़ रुपये हैं। धनश्री ब्रांड प्रोमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करती हैं।

    India के चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही आरजे महवाश ने शेयर किया पोस्ट

    चहल के साथ दुबई स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखने पहुंची आरजे महवाश ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन पर लिखा कि कहा था ना कि जिता के आऊंगी। मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं। इस दौरान उन्होंने हंसने वाले और ईविल आई का इमोजी भी लगाया।

    RJ Mahvash और Yuzvendra Chahal कर रहे एक-दूसरे को डेट?

    युजवेंद्र चहल और आरजे महवाश को इससे पहले भी एक साथ स्पॉट किया गया है। क्रिसमस 2024 के दौरान महवाश को चहल के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनके रिलेशन क खबरें उड़ने लगी। हालांकि, उन्होंने इन खबरों को खारिज किया और इसे यूजलेस बताया था। फैंस से ये अनुरोध भी किया था कि वह उनको लेकर फेक न्यूज ना फैलाएं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)